रायपुर में साइबर फ्रॉड; मीटर लगाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी

Umeshwari Baghel | Apr 08, 2026, 16:36 IST
Share
raipur-businessman-hacked-via-electricity-bill-link-cyber-fraud-loss
raipur-businessman-hacked-via-electricity-bill-link-cyber-fraud-loss

रायपुर में एक ठग ने बिजली मीटर लगाने के नाम पर कारोबारी से 7 लाख से अधिक की ठगी की। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर एक लिंक भेजा, जिसे खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया।

NEWS IN SHORT

  • ठग ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर लाखों की ठगी की।
  • 13 रुपये के भुगतान के लिए पहले लिंक भेजा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हो गया हैक।
  • बैंक से निकाली गई 7 लाख से ज्यादा की रकम।
  • पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए खास अपील की हैं।

NEWS IN DETAIL

Raipur : रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक ठग ने मीटर लगाने के नाम पर कारोबारी से 6 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कारोबारी को फोन किया

और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। इस लिंक में बिजली विभाग का लोगो भी दिख रहा था, जिससे कारोबारी को भरोसा हो गया और उसने लिंक खोल दिया।

कैसे हुई ठगी

1 अप्रैल 2026 को आशीष भाई देसाई नाम के एक कारोबारी ने नया बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद 4 अप्रैल को सुबह करीब 8:20 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और बताया कि मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

इसके बाद आरोपी ने एक और व्हाट्सएप कॉल किया और एक लिंक भेजा, जो बिजली विभाग के लोगो के साथ था। विश्वास में आकर कारोबारी ने लिंक खोल लिया

लिंक क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठग ने कारोबारी के बैंक खातों से 7 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए।

कुल ठगी की रकम

(छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड)ठग ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एचडीएफसी बैंक के खातों से मिलाकर 7,02,472 रुपये की ऑनलाइन ठगी की। ठगी की प्रक्रिया के दौरान कुल 8 ट्रांजैक्शन किए गए, जिसमें 6 किश्तों में 6,03,472 रुपये और 99 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक से निकाले गए।

पुलिस ने की खास अपील (ऑनलाइन ठगी से बचाव)

ठगी का पता चलने पर पीड़ित कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन पर मांगी गई

जानकारी शेयर करें। पुलिस का कहना है कि सरकारी विभाग कभी भी इस तरह से लिंक भेजकर भुगतान नहीं कराते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

यह खबरें भी पढ़े....

साइबर ठगी : मंत्रालय में जॉब दिलाने का झांसा देकर 23 लाख की लूट, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर में गोल्ड लोन घोटाला, नकली गहनों पर बैंक से लाखों की ठगी, सर्राफा व्यापारी भी घेरे में

साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा, कियोस्क संचालक सहित 7 गिरफ्तार, ऐसे विदेश भेजी करोड़ों की रकम

20 लाख का साइबर फ्रॉड... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फिर ठुकराई आरोपी महिला की जमानत, जानें वजह

Tags:
  • ऑनलाइन ठगी
  • छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड
  • साइबर फ्रॉड
  • ऑनलाइन ठगी से बचाव
  • एचडीएफसी बैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा