मुंबई में रिकॉर्ड प्रॉपर्टी डील, फार्मा इंडस्ट्री की दिग्गज लीना गांधी ने 639 करोड़ रुपए में खरीदा वर्ली सी-फेसिंग घर

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 30, 2025, 16:34 IST
Share
Costliest property deal in Mumbai Worli
Costliest property deal in Mumbai Worli

मुंबई के वर्ली इलाके में भारत की अब तक की सबसे महंगी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील सामने आई है। फार्मा सेक्टर की जानी-मानी उद्योगपति लीना गांधी तिवारी ने समुद्र के किनारे स्थित एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट को 639 करोड़ रुपये में खरीदा है।

मुंबई का वर्ली इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है यहां हुई एक प्रॉपर्टी डील। इसमें समुद्र किनारे स्थित एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट को 639 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। यह अब तक का भारत का सबसे महंगा रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी सौदा है। इस डील ने भारतीय लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

लीना गांधी तिवारी बनीं डुप्लेक्स अपार्टमेंट की नई मालकिन

इस शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट को खरीदा है फार्मा सेक्टर की दिग्गज उद्यमी लीना गांधी तिवारी ने, जो यूएसवी (USV इंडिया) फार्मा कंपनी की चेयरपर्सन हैं। यह अपार्टमेंट वर्ली सी के नमन जाना प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 22,572 वर्ग फीट है और यह 40 मंजिला इमारत की 32वीं से 35वीं मंजिल पर फैला हुआ है।

₹2.83 लाख प्रति वर्ग फीट है कीमत

लीना गांधी तिवारी ने इस अल्ट्रा-लक्ज़री डुप्लेक्स को ₹2.83 लाख प्रति वर्ग फीट के हिसाब से खरीदा है। डील की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई और सिर्फ स्टांप ड्यूटी व जीएसटी में ₹639 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया।

ये भी पढ़ें: देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन

फार्मा जगत का चमकता नाम

लीना तिवारी भारत की प्रमुख महिला उद्योगपतियों में से एक हैं। USV की स्थापना उनके दादा विट्ठल बालकृष्ण गांधी ने 1961 में की थी। यह कंपनी डायबिटीज, कार्डियक केयर, बायोसिमिलर दवाएं और API निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है।

फोर्ब्स के अनुसार, 29 मई 2025 को उनकी रियल-टाइम नेटवर्थ $3.9 बिलियन थी, जो कि बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ और नायका की फाल्गुनी नायर से अधिक है। यह कंपनी अब भारत की शीर्ष पांच फार्मा कंपनियों में शामिल हो चुकी है, जो मुख्य रूप से डायबिटीज और हृदय रोग से संबंधित दवाओं का निर्माण करती है।
वर्ष 2019 में उन्होंने समाज सेवा के उद्देश्यों के लिए 34 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। परोपकार के क्षेत्र में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली और हुरुन इंडिया रिपोर्ट में उन्हें महिला दानदाताओं की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

वर्ली: मुंबई का नया 'मालाबार हिल'

वर्ली आज न सिर्फ अरब सागर के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स जैसे बांद्रा-वर्ली सी लिंक एक्सटेंशन ने इसे हाई-एंड रेजीडेंशियल हब बना दिया है।

अरबपति और HNI खरीदारों के लिए यह सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है। हाल ही में बैंकिंग टाइकून उदय कोटक ने भी इसी क्षेत्र में ₹400 करोड़ से अधिक में एक बिल्डिंग खरीदी है

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मुंबई
  • अरब सागर
  • प्रॉपर्टी
  • फार्मा कंपनी
  • लीना गांधी तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई