RSS की शाखा में शामिल हो सकते हैं मुसलमान, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कह दी ये बात
Rohit Sahu | Apr 07, 2025, 15:11 IST
RSS Post
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि RSS की विचारधारा में पूजा पद्धति या धार्मिक रीति-रिवाजों के आधार पर भेदभाव नहीं होता है। मुस्लिम भी शाखा आ सकते हैं। बस उन्हें...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार, 6 अप्रैल 2025 को वाराणसी प्रवास के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ किसी जाति धर्म, पूजा पद्धति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता है। मुसलमान भी संघ की शाखा में आ सकते हैं। संघ प्रमुख का ये बयान अबचर्चा का विषय बन गया है।
![ladli behna yojana the sootr]()
इस सवाल के जवाब में भागवत ने स्पष्ट किया कि सभी भारतीयों का संघ में स्वागत है, लेकिन शाखा में आने वाले हर व्यक्ति को भारत माता की जय बोलने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए और उसे भगवा ध्वज का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बुनियादी शर्त है, जो राष्ट्रीय भावना से जुड़ी है।
मोहन भागवत ने आगे कहा कि भारत में धर्म चाहे जो भी हो, संस्कृति सबकी एक है। शाखा में किसी भी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों के लिए कोई रोक नहीं है, बशर्ते वे राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समरस और शक्तिशाली समाज की स्थापना है।
इससे पहले शनिवार, 5 अप्रैल 2025 की शाम को मोहन भागवत ने काशी के वैदिक विद्वानों (Vedic scholars) से बैठक की थी। इस दौरान भारत को “विश्वगुरु” बनाने के लिए शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय विचारधारा को मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने विद्वानों से इसके लिए समर्पण और मेहनत की अपील की।
यह भी पढ़ें...संविधान की सुरक्षा जरूरी, संघ की अगली नजर ईसाइयों की भूमि पर: राहुल गांधी का आरोप
यह भी पढ़ें...वक्फ संशोधन विधेयक: नड्डा की तीखा हमला, मुस्लिमों को वोट बैंक बनाकर रखा, अब सुधार से डर क्यों?
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
RSS प्रमुख से पूछा गया था ये सवाल
मोहन भागवत वाराणसी के लाजपत नगर कॉलोनी स्थित RSS शाखा पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और जातीय भेदभाव खत्म करने जैसे विषयों पर उन्होंने चर्चा की। इसी दौरान एक स्वयंसेवक ने उनसे पूछा कि क्या मुसलमान भी संघ की शाखा में आ सकते हैं?
शाखा में शामिल होने के लिए यह है शर्त
हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों का स्वागत
वैदिक विद्वानों से की मुलाकात
यह भी पढ़ें...संविधान की सुरक्षा जरूरी, संघ की अगली नजर ईसाइयों की भूमि पर: राहुल गांधी का आरोप
यह भी पढ़ें...वक्फ संशोधन विधेयक: नड्डा की तीखा हमला, मुस्लिमों को वोट बैंक बनाकर रखा, अब सुधार से डर क्यों?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari