नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में धमाका, 17 की मौत, 18 लोग घायल

Sandeep Kumar | Mar 01, 2026, 16:41 IST
Share
nagpur sbl
nagpur sbl

नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 18 लोग घायल हो गए हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है।

News in Short

  • एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, 17 की मौत।
  • विस्फोट के समय 30 से अधिक कर्मचारी फैक्ट्री में थे।
  • आसपास के घरों की खिड़कियां टूटीं, इलाके में धुआं फैला।
  • सीएम फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया, राहत कार्य जारी।
  • प्रशासन ने विस्फोट के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की।

News in Detail

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। फैक्ट्री खनन और औद्योगिक विस्फोटकों का निर्माण करती है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मार्च 2026 हॉलिडे कैलेंडर, होली-ईद के साथ इन मौकों पर होंगे गवर्नमेंट हॉलिडे

कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी

नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक और डेटोनेटर बनाती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू किया ही था, तभी डेटोनेटर बनाने की प्रक्रिया के दौरान एक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के समय कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

MP में 237 किमी लंबी रेल लाइन का विस्तार, 40 गांवों को मिलेगा फायदा

आसपास के घरों की खिड़कियां टूटी

घटना के बाद राउलगांव में बचाव और राहत कार्य शुरू हो गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन दल और पुलिस टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। इलाके में धुआं फैल गया। घायलों को नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

टी 20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 का आखिरी मैच आज भारत-वेस्टइंडीज कोलकाता में, दोनों टीमों के लिए करो या मरो

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? जो बनने वाली हैं राज्यसभा सांसद

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा, "राउलगांव, नागपुर जिले में विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूं।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर हैं। पीईएसओ और डीआईएसएच की टीमें भी पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य तेज किया गया है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नागपुर के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। उन्होंने भगवान से घायलों की शीघ्र रिकवरी की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना की गहन जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

10_1772345021-683597
10_1772345021-683597

प्रशासन ने शुरू की जांच

प्रशासन ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पीईएसओ और डीआईएसएच की टीमें फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं। वे विस्फोटक भंडारण और उत्पादन प्रक्रिया की भी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • महाराष्ट्र
  • देवेंद्र फडणवीस
  • नागपुर
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि