16 कोच की नमो वंदे भारत मेट्रो एसी ट्रेन का ट्रायल शुरू, इंदौर कोटा-रतलाम के बीच चलेगी

Sandeep Kumar | Oct 07, 2024, 17:59 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T174710.036
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T174710.036

कोटा रेल मंडल में नमो भारत मेट्रो रेल का ट्रायल शुरू हुआ । ट्रायल के दौरान वंदे मेट्रो करीब 145 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ाई गई। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को इंदौर कोटा-रतलाम के बीच चलाया जा सकता है।

कोटा रेल मंडल में नमो भारत वंदे मेट्रो ( रैपिड रेल ) का ट्रायल शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को कोटा-नागदा रेलखंड पर महिदपुर रोड-शामगढ़ के बीच 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई गई। ट्रायल के दौरान ट्रेन के सभी 16 कोचों में यात्रियों के बराबर 24.5 टन वजन रखा गया। ट्रायल के दौरान स्पीड और ब्रेकिंग सिस्टम की विशेष रूप से जांच की गई।

15 दिन चलेगा ट्रायल

रेल प्रशासन ( railway administration ) ने ट्रायल को पूरी तरह सफल बताया। यह ट्रायल 15 दिन चलेगा। ट्रेन में और जरूरी उपकरण लगाए गए। ट्रायल के दौरान ट्रेन को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाए जाने की जानकारी रेलवे अधिकारियों ने दी है। नमो वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ( Namo Vande Bharat Metro train ) में सभी कोच सामान्य श्रेणी के हैं। यह भारत की पहली सामान्य वातानुकूलित ट्रेन ( general air conditioned train ) है। यह ट्रायल लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...स्टेट कैपिटल रीजन: वंदे भारत मेट्रो ट्रेन लाने की तैयारी, मेट्रोपोलिटन सिटी में रायसेन, मंडीदीप और राजगढ़ भी होंगे शामिल

वंदे भारत मेट्रो के विस्तार की संभावना

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को लेकर लोगों लोगों को उम्मीद है, इस ट्रेन के ट्रायल के उपरांत कोटा से इंदौर-उज्जैन होकर कोटा से रतलाम के बीच चलाया जा सकता है।

इंटरसिटी कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी

कोटा रेल मंडल प्रबंधक रोहित मालवीय ( Rohit Malviya ) के मुताबिक इस रैक का ट्रायल आरडीएसओ के निर्देशक परीक्षण बी एम सिद्दीकी के निर्देशन में किया गया है। इस ट्रायल में कोटा के ट्रैफिक निरीक्षक अरविंद पाठक और लोको निरीक्षक आर एन मीना ने लखनऊ टीम के साथ कोआर्डिनेट किया। मेट्रो ट्रेन का उद्देश्य इंटरसिटी कनेक्टिविटी (intercity connectivity ) को बढ़ाना है। यह भारत की पहली सामान्य कोच की एसी ट्रेन है। आपको बताते चले कि देश की पहली नमो वंदे भारत मेट्रो ट्रेन भुज से अहमदाबाद के बीच 16 सितंबर को चली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इस ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपए रखा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • वंदे भारत मेट्रो
  • देश दुनिया न्यूज
  • नमो वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
  • रैपिड रेल
  • वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि