मोदी 3.0 में सामान्य और ओबीसी मंत्री सबसे ज्यादा, यूपी के हिस्से में 10 कैबिनेट पद

Shreya Nakade | Jun 10, 2024, 12:03 IST
Share
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का जातिगत समीकरण
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का जातिगत समीकरण

रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इस कैबिनेट में जातिगत समीकरण पर खास ध्यान दिया गया है। एनडीए ने अपने कोर वोटर्स को खुश रखने की कोशिश की है...

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के पीएम को तौर पर शपथ ली ( pm narendra modi oath )। उनके साथ 72 केंद्रीय मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

यह मंत्रिमंडल भाजपा और एनडीए ने अपने नए और कोर वोटर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया है। मोदी मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी, 2 ईबीसी, 28 सामान्य, 10 एससी और 5 एसटी मंत्री है। ईसाई समुदाय से भी एक मंत्री बनाया गया है। जानिए जातिगत आधार पर कैबिनेट बंटवारे के क्या मायने हैं-

कोर वोटर्स को खुश रखना चाहती है बीजेपी

सामान्य वर्ग बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। इस वर्ग से पार्टी ने 28 मंत्री बनाए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा 8 ब्राह्मण मंत्री है। तीन मंत्री राजपूत समाज के हैं। इसके अलावा, भूमिहार, यादव, जाट, मराठा, कुर्मी, सिख और वोक्कालिगा वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में प्रभावी मतुआ, अहीर, गुर्जर, बनिया और खटीक वर्ग से भी 1-1 नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कर्नाटक में प्रभावशाली माने जाने वाले लिंगायत समाज, निषाद, महादलित वर्ग और लोधी जाति से भी 1-1 कैबिनेट मंत्री बने हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य हुए नाराज, किसे कहा मंथरा के वंशज

उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा मंत्री

उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन इस बार बिगड़ा है। इसके बावजूद सबसे बड़ा राज्य होने के नाते, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं ( cabinet ministers from up )। यूपी से कुल 10 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसमें राजनाथ सिंह, पंकज चौधरी, जितिन प्रसाद, कमलेश पासवान, बीएल शर्मा, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 मंत्री बनाए गए हैं ( cabinet ministers from bihar )। इसमें भाजपा के चार नेता- गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी शामिल है। वहीं जेडीयू के नेताओं- ललन सिंह और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा एलजेपी से चिराग पासवान और हम पार्टी से जीतन राम मांझी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP से शिवराज ने सीनियरटी में 5वें , वीरेंद्र कुमार ने 15वें , सिंधिया ने 21 वें नंबर पर ली शपथ, उईके , सावित्री और CG से साहू राज्यमंत्री

Tags:
  • मोदी मंत्रिमंडल
  • कैबिनेट मंत्री
  • मोदी कैबिनेट
  • pm narendra modi oath
  • cabinet ministers from up
  • cabinet ministers from bihar
  • उत्तर प्रदेश से कैबिनेट मंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच