NCERT : प्रोफेसर पदों पर निकाली भर्ती, शर्त ऐसी रखी कि कोई नहीं कर सकता अप्लाई
Ravi Singh | Jul 18, 2024, 17:59 IST
NCERT Professor
एनसीईआरटी ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए जो शर्तें एनसीईआरटी ने रखी है, वह भर्ती के बिल्कुल उलट है जो पूरी नहीं की जा सकती हैं।
अगर आप भी प्रोफेसर बनाना चाहते हैं तो एनसीईआरटी ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। NCERT में प्रोफेसर समेत 123 पदों पर सीधी भर्ती होगी, लेकिन भर्ती के लिए जो शर्तें एनसीईआरटी ने रखी हैं, वह भर्ती के बिल्कुल उलट हैं, जो पूरी नहीं की जा सकती हैं।
एनसीईआरटी में भर्ती के लिए प्रोफेसर के 4 पद एसोसिएट प्रोफेसर के 12 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। यानी इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पिछले वित्त वर्ष में सालाना आय 8 लाख रुपए से कम हो। प्रोफेसर पद के आवेदन के लिए एक अनिवार्य शर्त यह है कि उम्मीदवार को एसोसिएट या असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
विशेषज्ञ कहते हैं कि एसोसिएट प्रोफेसर की सैलरी 3 लाख से 24 लाख रुपए के बीच होती है। इसका औसत वार्षिक वेतन 11.8 लाख रुपए है। असिस्टेंट पद पर शुरुआती सालाना वेतन ही ईडब्ल्यूएस श्रेणी वाली आय से अधिक होता है, इसलिए एनसीईआरटी की शर्तों को पूरा नहीं किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री की माया नगरी के डॉक्टर ने निकाल दी पर्ची, हुआ ये बड़ा खुलासा
एनसीईआरटी अधिकारियों का कहना है कि यह एक समस्या है, लेकिन इन पदों को अनारक्षित नहीं किया जा सकता। सीधी भर्ती के मामले में ईडब्ल्यूएस रोस्टर प्वाइंट नहीं हटाया जा सकता। ये पद खाली ही बने रहेंगे, क्योंकि इनका आवेदन नहीं आ सकेगा। ईडब्ल्यूएस रोस्टर प्वाइंट सामान्य या किसी दूसरी श्रेणी में देने की अनुमति नहीं है। ये कोई एनसीईआरटी का ही मामला नहीं है। किसी भी सरकारी संस्थान में पड़ताल कर लीजिए, हर जगह यही किस्सा मिलेगा, क्योंकि यह एक सरकारी नियम है। इसका पालन करना संस्थानों की बाध्यता है।
ये खबर भी पढ़ें...
पुरी जगन्नाथ मंदिर का आंतरिक कक्ष खोला गया, भक्तों के प्रवेश पर लगाई रोक, ASI की टीम अंदर मौजूद
प्रोफेसर पदों या हायर फैकल्टी पदों को भरना है तो दो तरीके हो सकते हैं।
पहला- ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन के लिए आय सीमा बदली जाए या आवेदन न आने की स्थिति में उन्हें अनारक्षित किया जाए।
दूसरा- इस समस्या पर सामाजिक न्याय मंत्रालय को नीतिगत फैसला लेना होगा, तभी समाधान निकल सकेगा। बता दें कि गरीब सवर्णों को केंद्र सरकार ने 10% का ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान किया है। इसी के तहत भर्तियों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियमों के साथ आवेदन मंगाए गए हैं।
क्या है एनसीईआरटी की शर्त
शर्त पूरी नहीं हो सकती
ये खबर भी पढ़ें...
बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री की माया नगरी के डॉक्टर ने निकाल दी पर्ची, हुआ ये बड़ा खुलासा
ये पद खाली रहेंगे
ये खबर भी पढ़ें...
पुरी जगन्नाथ मंदिर का आंतरिक कक्ष खोला गया, भक्तों के प्रवेश पर लगाई रोक, ASI की टीम अंदर मौजूद
समस्या का समाधान
पहला- ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन के लिए आय सीमा बदली जाए या आवेदन न आने की स्थिति में उन्हें अनारक्षित किया जाए।
दूसरा- इस समस्या पर सामाजिक न्याय मंत्रालय को नीतिगत फैसला लेना होगा, तभी समाधान निकल सकेगा। बता दें कि गरीब सवर्णों को केंद्र सरकार ने 10% का ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान किया है। इसी के तहत भर्तियों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियमों के साथ आवेदन मंगाए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari