संसद के मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 6 नए विधेयक, 23 जुलाई को पेश होगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ने किया BAC का गठन
Vikram Jain | Jul 19, 2024, 15:40 IST
New Delhi Parliament Monsoon session 6 new bills will be introduced
अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। साथ ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
NEW DELHI. 22 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। गुरुवार शाम लोकसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि इन विधेयकों की सूची प्रकाशित की गई। बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।
मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में बदलाव के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। कुल 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। वित्त विधेयक के अलावा, सरकार ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कारोबार को आसान बनाने के लिए जरूरी प्रावधान करने को लेकर भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को भी सूचीबद्ध किया है।
ये खबर भी पढ़ें... Microsoft का सर्वर डाउन , दुनियाभर में मचा हड़कंप , एयरपोर्ट और बैंकों का कामकाज ठप
सभी की नजरें केंद्रीय बजट पर होंगी जो इस मानसून सत्र के दौरान पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त विधेयक के साथ ही सूचीबद्ध अन्य विधेयकों में भारतीय वायुयान विधेयक 2024, बायलर विधेयक, काफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बजट पर भी चर्चा होगी।
इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली कार्य मंत्रणा समिति यानी बिजनेस अडवाइजरी कमिटी (बीएसी) का भी गठन कर दिया है। लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता वाली समिति में सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस), पी पी चौधरी (बीजेपी), लवू श्रीकृष्ण देवरायलु (टीडीपी), निशिकांत दुबे (बीजेपी), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जायसवाल (बीजेपी), दिलेश्वर कामत (जेडीयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (डीएमके), बैजयंत पांडा (बीजेपी), अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (बीजेपी) और लालजी वर्मा (एसपी) सदस्य हैं।
खबर अपडेट हो रही है।
पेश किए जाएंगे 6 नए विधेयक
ये खबर भी पढ़ें... Microsoft का सर्वर डाउन , दुनियाभर में मचा हड़कंप , एयरपोर्ट और बैंकों का कामकाज ठप
वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी केंद्रीय बजट
बिजनेस अडवाइजरी कमिटी का गठन
खबर अपडेट हो रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava