UP News : मौर्य की नड्डा से मुलाकात पर सियासी पारा हाई, उपचुनाव को लेकर सीएम योगी का महामंथन
Vikram Jain | Jul 17, 2024, 11:27 IST
New Delhi UP BJP Politics Deputy CM Keshav Prasad Maurya CM Yogi
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लगे झटके के बाद से यूपी बीजेपी में उथल-पुथल है। मौजूदा सियासी घटनाक्रम से लग रहा है कि बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
NEW DELHI. उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी बीजेपी में उथल-पुथल मची हुई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संगठन वाले बयान के लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा हाई है।
केशव प्रसाद मौर्य के तेवर और जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद ऐसा लग रहा है कि यूपी बीजेपी में जरूर कोई सियासी खिचड़ी पक रही है। मगर मौजूदा वक्त में ऐसे कई सियासी घटनाक्रम सामने आए हैं, जिससे लग रहा है यूपी बीजेपी और सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
यूपी की हार के बाद से ही पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। इस बैठक के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के अब कई तरह के मायने निकाले जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि अब प्रदेश स्तर पर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।
हालांकि सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे।
इन दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को लेकर बातचीत हुई।
ये खबर भी पढ़ें... SBI ने शुरू की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम, जमा करने पर मिलेगा तगड़ा प्रॉफिट, ऐसे उठाएं फायदा
दरअसल, पहले सीएम योगी के सामने ही केशव मौर्य का संगठन को सरकार से बड़ा बताना, फिर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में खुद को कार्यकर्ता कहना, इसके बाद अचानक दिल्ली पहुंचकर जेपी नड्डा से मुलाकात करना… इसके बाद जेपी नड्डा से यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने भी मुलाकात की। ये सभी घटनाक्रम बताते हैं कि यूपी बीजेपी में सबकुछ सही नहीं है। इन घटनाक्रम से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यूपी बीजेपी में कुछ और बड़ा होने वाला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच खटपट की खबरों को तब बल मिल गया, जब रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी में केशव मौर्य ने अपना तेवर दिखाया। लोकसभा चुनाव में हार के विश्लेषण पर केशव मौर्य ने बैठक में कहा था, 'संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है' केशव मौर्य ने जब यह कहा, तब उनके साथ जेपी नड्डा और सीएम योगी भी मौजूद थे, इसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया कि यूपी भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इधर, लोकसभा चुनाव में मिले झटके के यूपी बीजेपी में उथल-पुथल है। बीजेपी उस चोट से उबर कर अब विधानसभा उपचुनाव में दमखम दिखाने की कोशिशों में है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बैठक बुलाई है। इसमें सभी 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए मंत्री शामिल होंगे। हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों के अलावा संगठन से एक-एक पदाधिकारी की तैनाती की गई है।
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने उपचुनाव की कमान स्वयं अपने हाथों में ले ली है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
केशव प्रसाद मौर्य के तेवर और जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद ऐसा लग रहा है कि यूपी बीजेपी में जरूर कोई सियासी खिचड़ी पक रही है। मगर मौजूदा वक्त में ऐसे कई सियासी घटनाक्रम सामने आए हैं, जिससे लग रहा है यूपी बीजेपी और सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
यूपी बीजेपी में चल क्या रहा है? ....
हालांकि सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे।
इन दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को लेकर बातचीत हुई।
ये खबर भी पढ़ें... SBI ने शुरू की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम, जमा करने पर मिलेगा तगड़ा प्रॉफिट, ऐसे उठाएं फायदा
मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच खटपट की खबरों को तब बल मिल गया, जब रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी में केशव मौर्य ने अपना तेवर दिखाया। लोकसभा चुनाव में हार के विश्लेषण पर केशव मौर्य ने बैठक में कहा था, 'संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है' केशव मौर्य ने जब यह कहा, तब उनके साथ जेपी नड्डा और सीएम योगी भी मौजूद थे, इसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया कि यूपी भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने बुलाई बैठक
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने उपचुनाव की कमान स्वयं अपने हाथों में ले ली है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari