NIA की जांच में खुलासा: स्केच गलत, पहलगाम हमले के आतंकी कोई और...

Sandeep Kumar | Jun 23, 2025, 23:52 IST
Share
NIA investigation
NIA investigation

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच में NIA ने बड़ा खुलासा किया। हमलावरों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी के रूप में हुई है। एनआईए ने दो कश्मीरी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने खुलासा किया। हमलावर पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े थे। ये आतंकी पहले से पहलगाम में मौजूद थे और एक साजिश के तहत हमला किया था। एनआईए ने दो कश्मीरी नागरिकों परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया। इन दोनों ने आतंकियों को सहायता दी थी।

जांच में पुलिस के जारी किए गए स्केच गलत साबित हुए। असली आतंकी की पहचान सुलेमान शाह के रूप में हुई। एनआईए को आतंकियों के फोन से तस्वीरें मिलीं, जिससे साजिश का खुलासा हुआ। अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की गंभीर चेतावनी है।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड निकला पाक आर्मी चीफ! पूर्व मेजर आदिल राजा का बड़ा खुलासा

तस्वीरों से खुली साजिश

एनआईए को हमलावरों के फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनसे आतंकियों की पहचान की गई। इन तस्वीरों से यह साबित हुआ कि हमला पूरी तरह से एक साजिश थी। आतंकियों की पहचान के बाद, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की कि वे पहले से इलाके में थे और हमले की योजना बनाकर आए थे।

ये खबर भी पढ़िए... अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल

आतंकियों को खिलाया था खाना

जांच में पता चला कि हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। वे लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े थे। इस खुलासे के बाद दो कश्मीरी नागरिक परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आतंकियों को पनाह दी, खाना खिलाया और अन्य मदद की।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इन खूबसूरत जगहों का रूख कर रहे एमपी के लोग

स्केच गलत साबित हुए

हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे। इन संदिग्धों के नाम हाशिम मूसा, अली भाई उर्फ तल्हा और आदिल हुसैन ठोकर थे। हालांकि, एनआईए की जांच में ये स्केच गलत साबित हुए। असली हमलावर की पहचान सुलेमान शाह के रूप में की गई, जो पहले भी सुरंग हमले में शामिल था।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में पहलगाम आतंकी घटना को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया हिंदू-मुस्लिम दंगे की साजिश

एनआईए की कार्रवाई

NIA ने परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर पर UAPA (1967) की धारा 19 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने जानबूझकर आतंकियों को अपने घर में पनाह दी थी। एनआईए ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिसमें स्थानीय पोनी ऑपरेटर, फोटोग्राफर और दुकानदार शामिल हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

पहलगाम में आतंकी हमला | देश दुनिया न्यूज | hindi news

Tags:
  • NIA
  • एनआईए
  • जम्मू-कश्मीर
  • आतंकी
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा