नोएडा प्राधिकरण का आदेश: बालकनी से हटाएं गमले, नहीं तो होगी एफआईआर
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 14, 2025, 16:51 IST
noida-authority-bans-flower-pots-in-balconies
नोएडा प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी सोसाइटियों को अपनी बालकनियों में रखे गमले तुरंत हटा लें। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
नोएडा में रह रहे फ्लैट मालिकों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (AOA) के लिए एक अहम खबर है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी सोसाइटियों को अपनी बालकनियों (Balconies) में रखे गमले (Flower Pots) तुरंत हटा लेने चाहिए। यह कदम आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
यह आदेश एक दुखद घटना के बाद सामने आया है, जिसमें पुणे की एक सोसाइटी में बालकनी से गमला गिरने पर एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे ने नोएडा प्राधिकरण को भी सतर्क कर दिया, और उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अगर गमला गिरने से कोई हादसा होता है, तो सोसाइटी के AOA अध्यक्ष और सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा। जहां AOA नहीं है, वहां बिल्डर और संबंधित फ्लैट मालिक पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ॐ, जो अंतरिक्ष से भी दिखेगा
AOA को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे सोसाइटी के सदस्यों को गमले हटाने की जानकारी नोटिस बोर्ड, वॉट्सऐप ग्रुप या किसी अन्य संचार माध्यम से दें।
नोएडा की 100 से अधिक सोसाइटियों में कई टावर ऐसे हैं, जहां सुरक्षा जाल (safety nets) नहीं लगे हैं। इन ऊंची इमारतों की बालकनियों में रखे गमले तेज हवा या असंतुलित जगह के कारण गिर सकते हैं, जिससे नीचे चल रहे लोगों को गंभीर चोट या मौत तक हो सकती है।
प्राधिकरण का कहना है कि अभी तक नोएडा में कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, लेकिन सावधानी ही सुरक्षा है की भावना के तहत यह आदेश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुणे की घटना बनी आदेश का कारण
गमले गिरने पर होगी एफआईआर, जिम्मेदार होंगे AOA और बिल्डर
ये भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ॐ, जो अंतरिक्ष से भी दिखेगा
नोटिस जारी करने की जिम्मेदारी AOA की
नोएडा की ऊंची इमारतों में बढ़ता जोखिम
सुरक्षा को लेकर प्राधिकरण गंभीर
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari