पापा मैं डूब रहा हूं, मुझे आकर बचा लो... बेसमेंट में फसकर इंजीनियार की मौत

Amresh Kushwaha | Jan 18, 2026, 16:00 IST
Share
noida software engineer death water basement accident
noida software engineer death water basement accident

नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत हो गई। घने कोहरे के कारण उनकी कार का नियंत्रण खो गया और वह एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में गिर गए। इसमें पानी भरा हुआ था। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

News in Short

  • नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की घने कोहरे और तेज रफ्तार से मौत हुई।
  • युवराज कार के बेसमेंट में फंसे और पानी में डूबकर अपनी जान गंवा बैठे।
  • दुर्घटना के समय युवराज ने पिता को फोन कर मदद की गुहार लगाई।
  • प्रशासन पर सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही का आरोप लगा।
  • पिता ने शिकायत दर्ज कर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया, मॉल में सुरक्षा का अभाव।

News in Detail

उत्तर प्रदेश के नोएडा से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई। वह गुरुग्राम से नोएडा लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार का नियंत्रण खो गया। तेज रफ्तार के कारण कार ने नाले की दीवार तोड़ दी और एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में गिर गई। इसमें पानी भर चुका था, जिसमें फसकर उसकी मौत हो गई।

पापा मैं डूब रहा हूं, प्लीज मुझे बचा लीजिए

युवराज ने कार में फंसे रहने के बाद बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि जोरदार टक्कर की वजह से कार के दरवाजे जाम हो गए थे। फिर उन्होंने अपने पिता को फोन किया। युवराज ने कहा, पापा, मैं डूब रहा हूं, मुझे बचा लो, प्लीज। यह सुनकर पिता राजकुमार मेहता घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी भी पहुंच गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पिता के सामने हुई बेटे की मौत

पिता के पहुंचने पर युवराज कार के अंदर बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। उसने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर रखी थी। वहीं, अंधेरे और घने कोहरे के कारण मदद पहुंचने में देर हो गई। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी समय रहते युवराज को बाहर नहीं निकाल पाए।

युवराज अपने पिता के सामने तड़पते रहे और दम तोड़ दिया। यह हादसा रात 1:45 बजे हुआ। युवराज कार समेत पानी में डूब गए। राजकुमार मेहता ने अपने बेटे की मौत के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

नहीं थे सुरक्षा उपाय, जिम्मेदार कौन?

राजकुमार मेहता ने बताया कि जिस मॉल के बेसमेंट में युवराज की मौत हुई, वह नोएडा प्राधिकरण के कब्जे में था। इसके बावजूद, वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। मॉल के पास खतरनाक मोड़ था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं की थी। इसके अलावा रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए थे। यही वजह थी कि यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पिता ने प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल

राजकुमार मेहता ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और शिकायत दर्ज कराई है। इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों की बड़ी कमी को उजागर किया है। यह सवाल खड़ा हुआ कि जब मॉल का बेसमेंट नोएडा प्राधिकरण के कब्जे में था, तो उसे सुरक्षित क्यों नहीं किया गया?

ये खबर भी पढ़िए...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: नामांकन 19 को, रिजल्ट 20 को

IAS टीना डाबी की पक्की सहेली अर्तिका शुक्ला भी कर चुकी हैं कमाल, MD की पढ़ाई छोड़ी और...

सावधान! दिनभर गर्म पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान

अहिल्याबाई की मूर्ति टूटी नहीं, AI के जरिए कांग्रेस ने किया सबकुछ!

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • नोएडा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि