NTA ने NEET जांच का जिम्मा अपने ही चेयरमैन को सौंपा
Dolly patil | Published:
MN76YM8
जोशी यूपीएससी के चेयरमैन भी रह चुके हैं, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि किसी भी संस्था का मुखिया ही अपने संस्थान की खामी की जांच के लिए बनी समिति का अध्यक्ष कैसे हो सकता है...
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा अपनी ही गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन को सौंपा है। हाल ही में एनटीए ने प्रदीप कुमार जोशी को जांच पैनल का अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले, शनिवार यानी 8 जून को शिक्षा सचिव संजय मूर्ति व एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन की अध्यक्षता में जांच का ऐलान किया था।
जानकारी के मुताबिक जोशी यूपीएससी के चेयरमैन भी रह चुके हैं, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि किसी भी संस्था का मुखिया ही अपनी संस्थान की खामी की जांच के लिए बनी समिति का अध्यक्ष कैसे हो सकता है।
इस बारे में पूछे जाने पर शिक्षा मंत्रालय के एक शीर्ष पदाधिकारी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि जोशी बेशक एनटीए गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन हैं, लेकिन प्रख्यात शिक्षाविद और प्रतियोगी परीक्षा के विशेषज्ञ हैं। ऐसे में उनका चयन उचित है। हालांकि कमेटी के बाकी तीन सदस्य एनटीए के बाहर से हैं।
कमेटी को जांच के बाद बताना है कि इन 1 हजार 563 छात्रों की फिर से परीक्षा ली जाए या नए फॉर्मूले के आधार पर उन्हें फिर से अंक दिए जाएं और रिवाइज रिजल्ट जारी हो। कोई भी फैसला कमेटी की सिफारिशों की आधार पर लिया जाएगा। इसी के साथ कमेटी को 7 दिन का समय ही दिया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि कमेटी मंगलवार रात तक नीट परीक्षा के मामले में अपनी सिफारिश दे सकती है।
बुधवार यानी 12 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court )में नीट-2024 में शामिल हुए छात्रों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई होने वाली है। एनटीए चाहता है कि बुधवार हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले हलफनामे में बताए कि छात्रों की ओर से आई सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
नीट यूजी ( neet ug )में हुई गड़बड़ी को लेकर दिल्ली, भोपाल, वाराणसी समेत देशभर में हजारों छात्र-छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को निरस्त किया जाए। उधर, दिल्ली में एसएफआई ने 10 जून को सुबह 10 बजे बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी ) ने इस मामले की जांच सीबीआई ( CBI ) से करवाने की मांग की है।
10 लाख की रिश्वत लेता NHAI का जीएम गिरफ्तार
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सबसे बड़ा सवाल

क्या है जिम्मेदारी

छात्रों की दाखिल याचिका पर सुनवाई
बुधवार यानी 12 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court )में नीट-2024 में शामिल हुए छात्रों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई होने वाली है। एनटीए चाहता है कि बुधवार हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले हलफनामे में बताए कि छात्रों की ओर से आई सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
गड़बड़ी को लेकर देशभर में प्रदर्शन
नीट यूजी ( neet ug )में हुई गड़बड़ी को लेकर दिल्ली, भोपाल, वाराणसी समेत देशभर में हजारों छात्र-छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को निरस्त किया जाए। उधर, दिल्ली में एसएफआई ने 10 जून को सुबह 10 बजे बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी ) ने इस मामले की जांच सीबीआई ( CBI ) से करवाने की मांग की है।
10 लाख की रिश्वत लेता NHAI का जीएम गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari