पान सिंह तोमर की पोती ने बिजली विभाग के इंजीनियर पर 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़
Rohit Sahu | Jun 05, 2025, 12:41 IST
sapna tomar pan singh tomar
झांसी में बागी पान सिंह तोमर की पोती सपना तोमर ने स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वैभव रावत को 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ मार दिए। सपना मीटर हटाने का विरोध कर रही थी।
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। पान सिंह तोमर की पोती सपना तोमर ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) पर हमला कर दिया। स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम से बहस के बाद सपना ने चार सेकंड में सात थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ।
वीडियो वायरल, थाने में सपना पर FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 3:40 बजे बिजली विभाग की टीम बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंची थी। टीम में कंपनी के ठेकेदार और बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) वैभव रावत शामिल थे। जब टीम पान सिंह तोमर के बेटे शिवराम के घर पहुंची, तो उनकी बेटी सपना तोमर ने पुराने मीटर को हटाने से मना कर दिया और जेई वैभव रावत से बहस करने लगी।
सपना ने तर्क दिया कि स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है, जबकि जेई ने उसे बताया कि यह सरकार का आदेश है और पुराने मीटर को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। सपना ने कहा कि ऐसा कोई आदेश नहीं है और उन्होंने मीटर नहीं लगवाने की बात कही।
घटनास्थल पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मी ने बताया कि जब वे काम कर रहे थे, तभी महिला घर से निकली और जेई से बहस करते हुए बोली कि वह पान सिंह तोमर की पोती है। इसके बाद उसने जेई को पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला ने जेई को 4 सेकंड में 7 थप्पड़ मारे हैं।
यह भी पढ़ें...बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?
पान सिंह के परिवार का पुराना संघर्ष
बताया जाता है कि सपना तोमर के पिता शिवराम सिंह सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। शिवराम पान सिंह तोमर के बेटे हैं। पान सिंह तोमर का गांव में दबंगों और सरकारी अफसरों से जमीनी विवाद हुआ था। इसके बाद वे बागी बने। पान सिंह तोमर की मौत के बाद उनका परिवार गांव छोड़कर झांसी आ गया था।
यह भी पढ़ें...पान सिंह तोमर के राइटर संजय चौहान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इंजीनियर को 4 सेकंड में जड़े 7 चांटे
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वैभव रावत कंपनी के ठेकेदार के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। पान सिंह तोमर की पोती सपना ने मीटर बदलने से मना कर दिया। विवाद बढ़ा तो उसने JE का फोन छीना, जमीन पर फेंका और थप्पड़ बरसाने लगी। सपना की मां शारदा तोमर दौड़ती हुई आईं और बेटी को घर ले गईं।
वीडियो वायरल, थाने में सपना पर FIR दर्ज
सपना ने मीटर लगवाने से किया था मना
बिजली विभाग के कर्मचारी ने ये बताया
यह भी पढ़ें...बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?
पान सिंह के परिवार का पुराना संघर्ष
यह भी पढ़ें...पान सिंह तोमर के राइटर संजय चौहान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman