राजनाथ सिंह की चेतावनी : पीएम मोदी देंगे वही जवाब, जो देश चाहता है
Jitendra Shrivastava | May 04, 2025, 22:20 IST
rajnath-singh-warning-to-pakistan Photograph: (the sootr)
पहलगाम आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है, और प्रधानमंत्री मोदी दुश्मन को उसी भाषा में जवाब देंगे जैसी देश अपेक्षा करता है।
4 मई 2025 को दिल्ली में आयोजित संस्कृति जागरण महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने पहलगाम में आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा और यदि दुश्मन देश पर आंख उठाता है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
राजनाथ सिंह ने मंच से कहा कि देश के लोगों की भावना के अनुरूप ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैसला लेंगे और “जो भाषा पाकिस्तान समझता है, उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत न केवल सैन्य ताकत से मजबूत है, बल्कि उसकी शक्ति संस्कृति और अध्यात्म से भी आती है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा ऋषियों ने रची है, उसकी रक्षा हमारे वीर करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
पाकिस्तान को घोषित करें आतंकी देश– स्वामी अवधेशानंद गिरि का बड़ा बयान
Weather Report : दिल्ली-यूपी में आंधी के साथ बारिश, मध्य भारत में गर्मी करेगी परेशान
रक्षा मंत्री ने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वे भारतीय सेना के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा करें और दुश्मनों को चेताएं कि भारत को कमज़ोर समझने की गलती न करें। उन्होंने कहा कि भारत को मिटाने की सोच रखने वालों को हम मिटा देंगे।
राजनाथ सिंह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि जैसे संत समाज की आत्मा की रक्षा करते हैं, वैसे ही सैनिक भारत की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों और सैनिकों का कार्य समान रूप से देश के लिए महत्वपूर्ण है।
ये खबरें भी पढ़ें...
विदेश में नौकरी का सपना बन रहा साइबर ठगी का जाल, जानें बचने के उपाय
अगर आंधी-बारिश से फसलों को हुआ नुकसान तो ये सरकारी योजना किसानों को देगी लाभ, जानें कैसे
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इस समय भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय खड़ा है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और यूरोपीय देश भारत के साथ संवेदना और समर्थन जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की छवि अब एक आतंकवाद समर्थक देश के रूप में उजागर हो रही है।
पीएम मोदी वही करेंगे जो देश चाहता है- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा ऋषियों ने रची है, उसकी रक्षा हमारे वीर करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
पाकिस्तान को घोषित करें आतंकी देश– स्वामी अवधेशानंद गिरि का बड़ा बयान
Weather Report : दिल्ली-यूपी में आंधी के साथ बारिश, मध्य भारत में गर्मी करेगी परेशान
सीमा की रक्षा मेरा दायित्व है: रक्षा मंत्री
संत और सैनिक: दोनों भारत की आत्मा की रक्षा करते हैं
ये खबरें भी पढ़ें...
विदेश में नौकरी का सपना बन रहा साइबर ठगी का जाल, जानें बचने के उपाय
अगर आंधी-बारिश से फसलों को हुआ नुकसान तो ये सरकारी योजना किसानों को देगी लाभ, जानें कैसे
पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया...
- हमले में 26 निर्दोषों की मौत
- भारत ने पाकिस्तान से कूटनीतिक संबंध सीमित किए
- जल और डाक सेवाएं रोकी गईं
- संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय निंदा की तैयारी
- सामरिक प्रतिक्रियाओं की चर्चा तेज
वैश्विक समर्थन भारत के साथ
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari