पाकिस्तान को घोषित करें आतंकी देश– स्वामी अवधेशानंद गिरि का बड़ा बयान

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
THESOOTR
awadheshanand-giri-pakistan Photograph: (THESOOTR)

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार के कदमों की सराहना की और कहा कि अब पूरी दुनिया को समझना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है’

भारत में हुए हालिया पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद धार्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि (Swami Awadheshanand Giri) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आतंकी प्रवृत्तियों को अब पूरी दुनिया को देखना और पहचानना चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से मांग की कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द आतंकवादी देश घोषित किया जाए।

भारत सरकार के निर्णयों की सराहना

ग्वालियर पहुंचे स्वामी अवधेशानंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार ने अब तक जो भी कूटनीतिक निर्णय लिए हैं, वे काफी सशक्त और साहसी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने जल, वायु और पत्राचार तक के संबंध पाकिस्तान से समाप्त कर दिए हैं। डाक और कूरियर सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। अब अगला कदम क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।”

स्वामीजी ने यह भी कहा कि इस बार पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय देशों से भारत को समर्थन मिल रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सफर होगा सुरक्षित, भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया WhatsApp शिकायत नंबर

नौगांव अस्पताल में बिजली गुल,टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज,जनरेटर भी वक्त पर नहीं आए काम

पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने साफ तौर पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रस्ताव पारित करना चाहिए कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। वहां अराजकता है, आतंकी संगठन खुलकर काम कर रहे हैं, और अब पूरी दुनिया के लिए यह खतरा बन चुका है।

उन्होंने पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर (Proxy War) नीति की आलोचना करते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उसकी शांति को कमजोरी समझना अब पाकिस्तान की भूल होगी।

हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बयान

स्वामी अवधेशानंद ने देश में हिंदू राष्ट्र (Hindu Nation) की मांग को भी उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था, तो यह स्वाभाविक था कि भारत हिंदू राष्ट्र बने।
जब बंटवारा तय हुआ कि जो मुसलमान हैं वो पाकिस्तान जाएं, तो हिंदुस्तान में रहने वाले स्वाभाविक रूप से हिंदू हैं। यहां दो प्रकार के लोग हैं– हिंदू और वे जिनके पूर्वज हिंदू थे।”

ये खबरें भी पढ़ें...

Top News : खबरें आपके काम की

Weather Report : दिल्ली-यूपी में आंधी के साथ बारिश, मध्य भारत में गर्मी करेगी परेशान

अरशद मदनी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष अरशद मदनी (Arshad Madani) द्वारा सिंधु जल संधि पर आपत्ति जताने वाले बयान को लेकर स्वामीजी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो आतताई हैं, उन पर दंडात्मक कार्रवाई होनी ही चाहिए। देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान सर्वोपरि है।”

पाकिस्तान को आतंकवादी देश क्यों करें घोषित?

  1. वहां आतंकी संगठन जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद खुलेआम काम करते हैं।
  2. प्रॉक्सी वॉर की नीति के तहत आतंक फैलाया जाता है।
  3. संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट में कई आतंकी पाकिस्तान की धरती से संचालित।
  4. भारत सहित कई देशों में हुए हमलों के लिंक पाकिस्तान से जुड़े।
  5. वैश्विक शांति के लिए यह जरूरी हो गया है।
पहलगाम में आतंकी हमला | हिंदू राष्ट्र की मांग | मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पाकिस्तान
  • हिंदू राष्ट्र की मांग
  • संयुक्त राष्ट्र
  • आतंकवादी
  • स्वामी अवधेशानंद गिरि
  • पहलगाम में आतंकी हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर