बंगाल में दीदी है, दादा आएंगे तब जाएंगे... कथा की परमिशन नहीं मिलने पर ये क्या बोल गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Dablu Kumar | Oct 07, 2025, 12:44 IST
Share
mamta didi dhindra sastri
mamta didi dhindra sastri

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में होने वाली हनुमंत कथा को स्थगित करने की घोषणा की। पंडित शास्त्री ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में दीदी की सरकार है, तब तक वह वहां कथा नहीं करेंगे।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में हनुमंत कथा नहीं होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 10, 11 और 12 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाली कथा अब स्थगित कर दी गई है। पंडित शास्त्री ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में दीदी की सरकार है, तब तक वह वहां कथा नहीं करेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया और धार्मिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

कोलकाता में होनी थी कथा

असल में, कोलकाता में जहां कथा होनी थी, वहां भारी बारिश हो गई और पानी भर गया, जिससे कथा का आयोजन करना मुश्किल हो गया। पंडित शास्त्री ने बताया कि जिस जगह उन्हें कथा करने की अनुमति मिली थी, वहां अब पानी भर गया है और किसी दूसरे स्थान पर अनुमति भी नहीं मिली है। इसलिए, फिलहाल पश्चिम बंगाल में कथा करना संभव नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री बोले- आई लव शिव बोलने वालों को छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं, आई लव मोहम्मद पर कही ये बात

धीरेंद्र शास्त्री के दीदी वाले बयान की खबर पर एक नजर



  • बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 10, 11 और 12 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाली हनुमंत कथा को स्थगित करने की घोषणा की।
  • पंडित शास्त्री ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में दीदी की सरकार है, तब तक वह वहां कथा नहीं करेंगे।
  • कोलकाता में भारी बारिश और पानी भरने के कारण कथा का आयोजन असंभव हो गया, जिससे कार्यक्रम स्थगित हुआ।
  • पंडित शास्त्री ने कहा कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं और प्रशासन से अनुमति मिली, तो कथा का आयोजन निश्चित रूप से होगा।
  • कोलकाता और आसपास के भक्त पंडित जी के फैसले का सम्मान करते हुए भविष्य में कार्यक्रम के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा स्थगित होने पर उन्होंने कहा- आप समझ गए होंगे कि मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन जब तक दीदी पश्चिम बंगाल में हैं, तब तक वहां कथा नहीं होगी। जब दादा आएंगे, तब ही हम वहां कथा करेंगे। उनका यह बयान धार्मिक अनुयायियों के बीच एक नई चर्चा और उत्सुकता का कारण बन गया है।

राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार और उन्हें दीदी कहा जाता है। उन्होंने साफ कहा है कि जब जब तक पश्चिम बंगाल में दादा नहीं आएंगे। तब धीरेंद्र शास्त्री बंगाल में कथा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, दादा के बारे में उन्होंने नहीं स्पष्ट नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वह किस दादा की बात कर रहे हैं। हालांकि, उनके बयान से अब राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मच गई है।

ये खबर भी पढ़िए... पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आई लव मोहम्मद पर दिया बड़ा बयान, हिंदू त्योहारों को बचाने की दी चेतावनी

अनुमति मिलने पर करेंगे कथा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, बागेश्वर धाम में धर्म और परंपरा का पालन करते हुए ही वह कथा का आयोजन करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि हालात अनुकूल रहे और प्रशासन से अनुमति मिल जाए, तो कथा का आयोजन निश्चित रूप से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री को गुरु से पड़ी डांट, बागेश्वर धाम में खत्म हुआ VIP कल्चर, I Love Muhammad पर ये बोले

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों में निराशा

कोलकाता और आसपास के भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान और आगामी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि कथा के स्थगित होने से उनके अनुयायियों में थोड़ी निराशा देखी जा रही है, लेकिन उन्होंने पंडित जी के निर्णय का सम्मान किया है।

बागेश्वर महाराज का यह फैसला धार्मिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते लिया गया है। आने वाले सप्ताह में यह देखा जाएगा कि वह कथास्थल पर कब पहुंचेंगे और कार्यक्रम का आयोजन कब होगा।

Tags:
  • ममता बनर्जी
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • पश्चिम बंगाल
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा
  • कोलकाता
  • हनुमंत कथा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा