छूट गई महाकुंभ जाने वाली ट्रेन, नहीं कर सके अमृत स्नान, यात्री ने रेलवे से मांगा 50 लाख का हर्जाना
Vikram Jain | Feb 01, 2025, 01:29 IST
Passenger notice Railways demanding compensation Rs 50 lakh
बिहार के एक यात्री ने रेलवे को कानूनी नोटिस भेजकर 50 लाख का हर्जाना मांगा है। यात्री का आरोप है कि रेलवे की लापरवाही की वजह से वह प्रयागराज की ट्रेन नहीं पकड़ पाए। इस कारण उन्हें महाकुंभ स्नान करके मोक्ष पाने से वंचित होना पड़ा। जानें पूरा मामला..
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। हर दिन महाकुंभ में जनसैलाब उमड़ रहा है। कुंभ मेला जाने के लिए ट्रेनों भीड़ बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। इसी बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर का यात्री टिकट होने के बाद भी ट्रेन में चढ़ नहीं पाया, कारण था ट्रेन में भीड़.... यात्री को जिस ट्रेन से प्रयागराज जाना था भीड़ के कारण ट्रेन का दरवाजा ही नहीं खोला गया। और ट्रेन छूट गई। इस कारण उन्हें महाकुंभ में अमृत स्नान का अवसर गंवाना पड़ा। अब रेलवे प्रशासन की लापरवाही को लेकर यात्री ने रेलवे को नोटिस भेजकर 50 लाख रुपए का हर्जाना मांगा है।
रेलवे से आर्थिक और मानसिक हर्जाने के रूप में 50 लाख रुपए की राशि की मांग करने वाले मुजफ्फरपुर के यात्री का नाम राजन झा है। गायघाट थाना क्षेत्र निवासी राजन झा का कहना है कि उन्होंने अपने सास-ससुर के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान करने की प्लानिंग की थी। इसके लिए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में तत्काल टिकट बुक किया था। उनकी B3 कोच में 45, 46 और 47 नंबर की सीटें थीं। ट्रेन का निर्धारित टाइम रात 9:30 बजे था, वह शाम 7 बजे स्टेशन पहुंच गए थे।
महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव
राजन झा के अनुसार, स्टेशन पर भारी भीड़ थी और जब ट्रेन आई, तो उनके कोच का गेट अंदर से बंद था। कई प्रयासों के बाद भी गेट नहीं खोला गया। इसके बाद उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। रेलवे अधिकारियों ने मदद नहीं की, नतीजतन, ट्रेन का दरवाजा बंद होने की वजह से राजन झा और उनके परिजन ट्रेन में नहीं चढ़ सके और ट्रेन रवाना हो गई। रेल प्रशासन की इस लापरवाही के कारण वह प्रयागराज में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने से वंचित हो गए।
महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...
राजन झा के अनुसार, महाकुंभ में स्नान का यह अवसर सालों बाद आया था और वह मोक्ष की प्राप्ति के लिए मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करना चाहते थे, लेकिन रेलवे की लापरवाही की वजह से उन्हें यह अवसर गंवाना पड़ा। राजन झा ने रेलवे की लापरवाही के कारण मानसिक और आर्थिक क्षति का सामना किया। उन्होंने कानूनी नोटिस के माध्यम से रेलवे से 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सेवा में कमी का मामला बनता है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025: इटारसी से होकर चलेगी यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
राजन झा ने अब अपने वकील सुबोध कुमार के माध्यम से लीगल नोटिस रेलवे को भेजा है, जिसमें 50 लाख रुपए का हर्जाना मांगा है। यह कानूनी नोटिस रेलवे के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजा गया है। नोटिस में रेलवे को 15 दिनों के भीतर हर्जाना देने का समय दिया गया है। यदि रेलवे ने उचित कदम नहीं उठाया, तो राजन झा न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे।
महाकुंभ भगदड़ से ताजा हुई पुरानी यादें, 1954 कुंभ में लगा था लाशों का ढेर, नेहरू पर लगे थे गंभीर आरोप
मौनी अमावस्या पर कुंभ स्नान का था प्लान
महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव
भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ने में हुई कठिनाई
महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...
आर्थिक और मानसिक नुकसान का दावा
प्रयागराज महाकुंभ 2025: इटारसी से होकर चलेगी यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
रेलवे को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा हर्जाना
महाकुंभ भगदड़ से ताजा हुई पुरानी यादें, 1954 कुंभ में लगा था लाशों का ढेर, नेहरू पर लगे थे गंभीर आरोप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari