Selfie Scam: सावधान! एक सेल्फी से हो सकता है ये बड़ा नुकसान, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
Kaushiki | May 17, 2026, 14:12 IST
Selfie Scam
सोशल मीडिया पर पीस या विक्ट्री साइन बनाकर सेल्फी पोस्ट करना अब सुरक्षित नहीं है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, एआई टूल्स और हाई-डेफिनिशन कैमरों की मदद से हैकर्स आपकी तस्वीरों से फिंगरप्रिंट्स का डेटा आसानी से कॉपी कर रहे हैं।
Selfie Scam: स्मार्टफोन आने के बाद से सेल्फी लेना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जब भी हम खुश होते हैं, तो कैमरे के सामने अपनी उंगलियों से 'V' यानी पीस साइन बनाते हैं।
यह पोज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर और कूल माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मासूम सा पोज आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाली चेतावनी दी है। उनका कहना है कि हैकर्स आपकी इन तस्वीरों से आपके फिंगरप्रिंट्स चुरा रहे हैं। आइए जानें कैसे...
ये कोई इमेजिनरी थिंग नहीं है, बल्कि तकनीकी रूप से अब बिल्कुल संभव हो चुका है। हाल ही में एक चीनी रियलिटी शो के दौरान इसका लाइव डेमो दिया गया।
वहां मौजूद फाइनेंशियल एक्सपर्ट ली चांग ने इस पूरी प्रक्रिया को सबके सामने करके दिखाया। उन्होंने एक मशहूर सेलिब्रिटी की साधारण सोशल मीडिया सेल्फी का इस्तेमाल किया।
चांग ने दिखाया कि साधारण दिखने वाली फोटो में उंगलियों की कितनी बारीकियां छिपी होती हैं। उन्होंने फोटो-एडिटिंग सॉफ्टवेयर और एडवांस्ड एआई एन्हांसमेंट टूल्स का यूज किया। इन टूल्स की मदद से धुंधली दिखने वाली उंगलियों के निशानों को पूरी तरह साफ कर दिया गया।
देखते ही देखते वह कम रेजोल्यूशन वाला धुंधला धब्बा एक स्पष्ट फिंगरप्रिंट बन गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से लोग अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक आर्काइव को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं।
![Selfie Danger]()
कितनी दूरी से चोरी हो सकते हैं
एक्सपर्ट्स ने दूरी को लेकर बहुत ही एक्यूरेट और काम की जानकारी साझा की है। अगर आपकी फोटो 1.5 मीटर यानी करीब 5 फीट की दूरी से खींची गई है, तो खतरा सबसे ज्यादा है।
इतनी कम दूरी से खींची गई फोटो से फिंगरप्रिंट डेटा चोरी होने की संभावना 100% होती है। इसमें उंगलियों के पोर सीधे कैमरे की तरफ होते हैं जिससे डिटेल्स साफ आती हैं।
अगर फोटो थोड़ी दूर से यानी 1.5 मीटर से 3 मीटर के बीच खींची गई है, तब भी खतरा टला नहीं है। ऐसी तस्वीरों से भी लगभग आधा फिंगरप्रिंट डेटा आसानी से रिकवर किया जा सकता है।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर जिंग जिउ ने भी इस बात की कन्फर्मेशन की है। उनके मुताबिक, आजकल के हाई-डेफिनिशन कैमरों के कारण ये काम अब बेहद आसान हो गया है।
पहले के जमाने में कैमरों का रेजोल्यूशन इतना अच्छा नहीं होता था। लेकिन अब हर बजट फोन में बेहतरीन और कई मेगापिक्सल वाले कैमरे मिल रहे हैं।
इस खतरे को बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ आजकल के मॉडर्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। गूगल की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने भी अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बारे में बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एआई पावर्ड हैकिंग अब बहुत बड़े पैमाने पर एक वैश्विक खतरा बन चुकी है। दुनियाभर के शातिर क्रिमिनल ग्रुप्स अब Gemini AI and OpenAI जैसे बड़े मॉडल्स का गलत यूज कर रहे हैं। वे इन ओपन-सोर्स एआई टूल्स की मदद से अपने साइबर हमलों को बहुत तेज और सटीक बना रहे हैं।
इसके (victory) जरिए लो-क्वालिटी डेटा को भी हाई-क्वालिटी बायोमेट्रिक डेटा में बदला जा रहा है। फिंगरप्रिंट और चेहरे का डेटा स्थाई होता है, जिसे हम पासवर्ड की तरह बदल नहीं सकते। अगर एक बार आपका बायोमेट्रिक डेटा लीक हो गया, तो पहचान की चोरी का खतरा हमेशा के लिए बढ़ जाता है।
इसके बाद हैकर्स आपके बैंक अकाउंट, फोन लॉक और अन्य जरूरी डिजिटल लॉकर को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह वित्तीय और मानसिक रूप से बहुत नुकसानदेह हो सकता है।
हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके लिए बहुत अच्छी लाइटिंग और एकदम शार्प फोकस की जरूरत होती है। इसलिए रास्ते चलते हर किसी की फोटो से डेटा निकालना आसान नहीं है। लेकिन जिस तेजी से एआई तकनीक सस्ती और बेहतर हो रही है, उसे देखते हुए सावधानी रखना ही सबसे समझदारी का काम है।
एक्सपर्ट्स ने इससे बचने का एक बेहद आसान उपाय भी बताया है। सबसे पहला और सुरक्षित तरीका यह है कि सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाते समय उंगलियों के पोरों को सीधे कैमरे के सामने दिखाने वाले पोज देने से बचें।
यदि आप पीस साइन वाली फोटो पोस्ट करना ही चाहते हैं। तो अपलोड करने से पहले किसी भी साधारण फोटो-एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल करके अपनी उंगलियों के सिरों को थोड़ा 'ब्लर' (धुंधला) कर दें। या 'स्मूथ' टूल चलाकर उंगलियों की रेखाओं को छिपा दें।
इसके अलावा, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा 'प्राइवेट' या 'फ्रेंड्स ओनली' रखें ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल न कर सके। अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा को हमेशा सबसे ऊपर रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...
Summer Sleep Tips: गर्मियों में रातभर करवटें बदलते हैं आप, एक्सपर्ट से जानें अच्छी नींद के उपाए
डिप्रेशन की गिरफ्त में एमपी की युवा पीढ़ी! करियर की अंधी दौड़ और टूटते दिल का दर्द बना कारण
पहली बार दे रहे हैं इंटरव्यू, तो जान लें इंटरव्यूअर का तरीका, ये रहीं Interview Pro Tips
Relationship Tips : पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण
यह पोज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर और कूल माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मासूम सा पोज आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाली चेतावनी दी है। उनका कहना है कि हैकर्स आपकी इन तस्वीरों से आपके फिंगरप्रिंट्स चुरा रहे हैं। आइए जानें कैसे...
चीनी रियलिटी शो में लाइव डेमो
वहां मौजूद फाइनेंशियल एक्सपर्ट ली चांग ने इस पूरी प्रक्रिया को सबके सामने करके दिखाया। उन्होंने एक मशहूर सेलिब्रिटी की साधारण सोशल मीडिया सेल्फी का इस्तेमाल किया।
चांग ने दिखाया कि साधारण दिखने वाली फोटो में उंगलियों की कितनी बारीकियां छिपी होती हैं। उन्होंने फोटो-एडिटिंग सॉफ्टवेयर और एडवांस्ड एआई एन्हांसमेंट टूल्स का यूज किया। इन टूल्स की मदद से धुंधली दिखने वाली उंगलियों के निशानों को पूरी तरह साफ कर दिया गया।
देखते ही देखते वह कम रेजोल्यूशन वाला धुंधला धब्बा एक स्पष्ट फिंगरप्रिंट बन गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से लोग अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक आर्काइव को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं।
Selfie Danger
कितनी दूरी से चोरी हो सकते हैं बायोमेट्रिक डेटा
इतनी कम दूरी से खींची गई फोटो से फिंगरप्रिंट डेटा चोरी होने की संभावना 100% होती है। इसमें उंगलियों के पोर सीधे कैमरे की तरफ होते हैं जिससे डिटेल्स साफ आती हैं।
अगर फोटो थोड़ी दूर से यानी 1.5 मीटर से 3 मीटर के बीच खींची गई है, तब भी खतरा टला नहीं है। ऐसी तस्वीरों से भी लगभग आधा फिंगरप्रिंट डेटा आसानी से रिकवर किया जा सकता है।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर जिंग जिउ ने भी इस बात की कन्फर्मेशन की है। उनके मुताबिक, आजकल के हाई-डेफिनिशन कैमरों के कारण ये काम अब बेहद आसान हो गया है।
पहले के जमाने में कैमरों का रेजोल्यूशन इतना अच्छा नहीं होता था। लेकिन अब हर बजट फोन में बेहतरीन और कई मेगापिक्सल वाले कैमरे मिल रहे हैं।
क्या कहती है रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, एआई पावर्ड हैकिंग अब बहुत बड़े पैमाने पर एक वैश्विक खतरा बन चुकी है। दुनियाभर के शातिर क्रिमिनल ग्रुप्स अब Gemini AI and OpenAI जैसे बड़े मॉडल्स का गलत यूज कर रहे हैं। वे इन ओपन-सोर्स एआई टूल्स की मदद से अपने साइबर हमलों को बहुत तेज और सटीक बना रहे हैं।
इसके (victory) जरिए लो-क्वालिटी डेटा को भी हाई-क्वालिटी बायोमेट्रिक डेटा में बदला जा रहा है। फिंगरप्रिंट और चेहरे का डेटा स्थाई होता है, जिसे हम पासवर्ड की तरह बदल नहीं सकते। अगर एक बार आपका बायोमेट्रिक डेटा लीक हो गया, तो पहचान की चोरी का खतरा हमेशा के लिए बढ़ जाता है।
इसके बाद हैकर्स आपके बैंक अकाउंट, फोन लॉक और अन्य जरूरी डिजिटल लॉकर को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह वित्तीय और मानसिक रूप से बहुत नुकसानदेह हो सकता है।
एक्सपर्ट्स ने बताएं बचने के आसान उपाए
एक्सपर्ट्स ने इससे बचने का एक बेहद आसान उपाय भी बताया है। सबसे पहला और सुरक्षित तरीका यह है कि सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाते समय उंगलियों के पोरों को सीधे कैमरे के सामने दिखाने वाले पोज देने से बचें।
यदि आप पीस साइन वाली फोटो पोस्ट करना ही चाहते हैं। तो अपलोड करने से पहले किसी भी साधारण फोटो-एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल करके अपनी उंगलियों के सिरों को थोड़ा 'ब्लर' (धुंधला) कर दें। या 'स्मूथ' टूल चलाकर उंगलियों की रेखाओं को छिपा दें।
इसके अलावा, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा 'प्राइवेट' या 'फ्रेंड्स ओनली' रखें ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल न कर सके। अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा को हमेशा सबसे ऊपर रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...
Summer Sleep Tips: गर्मियों में रातभर करवटें बदलते हैं आप, एक्सपर्ट से जानें अच्छी नींद के उपाए
डिप्रेशन की गिरफ्त में एमपी की युवा पीढ़ी! करियर की अंधी दौड़ और टूटते दिल का दर्द बना कारण
पहली बार दे रहे हैं इंटरव्यू, तो जान लें इंटरव्यूअर का तरीका, ये रहीं Interview Pro Tips
Relationship Tips : पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava