Summer Sleep Tips: गर्मियों में रातभर करवटें बदलते हैं आप, एक्सपर्ट से जानें अच्छी नींद के उपाए

Kaushiki | May 17, 2026, 13:27 IST
Share
Summer Sleep Tips
Summer Sleep Tips

गर्मियों के मौसम में बढ़ता तापमान और उमस हमारी गहरी नींद को प्रभावित करते हैं। इससे न केवल शरीर की थकान बनी रहती है, बल्कि पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही स्लीप रूटीन और डाइट से इसे ठीक किया जा सकता है।

Summer Sleep Tips: क्या आपने ध्यान दिया है कि गर्मियों में रात को देर से नींद आती है? फिर भी सुबह बहुत जल्दी अचानक से आपकी आंख खुल जाती है। पूरे दिन शरीर में थकान, भारीपन और चिड़चिड़ापन बना रहता है। यह कोई सामान्य बात नहीं है बल्कि इसके पीछे एक बड़ा वैज्ञानिक कारण है।

साइंस जर्नल नेचर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तापमान का नींद से सीधा संबंध है। जैसे-जैसे गर्मी और उमस बढ़ती है, हमारी नींद की अवधि घटने लगती है। हर 10 डिग्री तापमान बढ़ने पर नींद की कमी का खतरा बढ़ जाता है।

क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट्स

गर्मियों में हाई टेम्परेचर के कारण हम गहरी नींद में नहीं पहुंच पाते हैं। इसे विज्ञान की भाषा में नींद की तीसरी स्टेज यानी डीप स्लीप कहा जाता है।

जब शरीर को डीप स्लीप नहीं मिलती, तो मसल्स की मरम्मत नहीं हो पाती। यही वजह है कि रात भर सोने के बाद भी थकान महसूस होती है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारा शरीर रात में खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है।

इसके लिए हमारा इंटरनल बॉडी क्लॉक यानी सर्केडियन रिद्म काम करता है। यह क्लॉक रात को शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा कम कर देता है। लेकिन जब कमरा बहुत गर्म होता है, तो शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

Summer Sleep Tips
Summer Sleep Tips


क्यों जरूरी है नींद की चारों स्टेज को पूरा करना?

इंसान की नींद के कुल चार चरण यानी चार अलग-अलग स्टेज होती हैं।

  • पहली स्टेज N1 होती है, जिसमें हम जागने से हल्की नींद में जाते हैं।
  • दूसरी स्टेज N2 होती है, जिसमें धड़कन और सांसें थोड़ी धीमी होने लगती हैं। हमारा सबसे ज्यादा समय इसी सामान्य नींद की स्टेज में ही बीतता है।
  • तीसरी स्टेज N3 होती है, जिसे सबसे खास यानी गहरी नींद कहते हैं। इसी समय हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर की मरम्मत होती है।
  • चौथी स्टेज को REM यानी रैपिड आई मूवमेंट स्लीप कहा जाता है। इस स्टेज में हमें सबसे ज्यादा सपने आते हैं और दिमाग एक्टिव रहता है।
Summer Sleep Tips
Summer Sleep Tips


मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन हो जाता है स्लो

Tips to Sleep: गर्मियों की बेचैनी हमें N3 और REM स्टेज तक पहुंचने ही नहीं देती। हम रात भर सिर्फ हल्की नींद में ही करवटें बदलते रह जाते हैं। नींद पूरी न होने का सीधा असर हमारे पेट और हाजमे पर पड़ता है।

गर्मियों में हमारा मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन पहले से ही थोड़ा स्लो होता है। कम सोने से स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ता है जो एसिडिटी और कब्ज पैदा करता है।

इससे हमारी रोग रेजिस्टेंस कैपेसिटी यानी इम्यूनिटी भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसके अलावा दिमाग की परफॉर्मेंस और फोकस करने की क्षमता भी घट जाती है। आप दिन भर खुद को थका हुआ और ऊर्जा से कम महसूस करते हैं।

Summer Sleep Tips
Summer Sleep Tips


स्लीप हॉर्मोन पर कैसे पड़ता है गर्मी का असर

हमारे दिमाग से मेलाटोनिन नाम का एक बहुत जरूरी हॉर्मोन निकलता है। इसे स्लीप हॉर्मोन भी कहते हैं जो हमें गहरी नींद दिलाने में मदद करता है।

मेलाटोनिन का निकलना पूरी तरह से अंधेरे और ठंडे तापमान पर निर्भर करता है। रात को जब अंधेरा होता है और शरीर ठंडा होता है, तब यह बढ़ता है। लेकिन गर्मियों में रात के समय भी कमरा बहुत ज्यादा गर्म रहता है।

इस वजह से मेलाटोनिन का लेवल शरीर में सही तरीके से नहीं बन पाता। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन और पसीना आना इस समस्या को और बढ़ा देते हैं।

पानी की कमी होने से मांसपेशियों में अचानक तेज ऐंठन होने लगती है। रात को बार-बार गला सूखता है जिससे हमारी नींद बीच में ही टूट जाती है। पसीने के कारण बिस्तर और कपड़ों में असहजता चिपचिपाहट पैदा करती है।

Summer Sleep Tips
Summer Sleep Tips


गर्मियों में गहरी नींद पाने के आसान टिप्स

  • रात को सोने से पहले अपने कमरे का तापमान हमेशा कंट्रोल में रखें।
  • कमरे में वेंटिलेशन यानी हवा आने-जाने का रास्ता अच्छा होना चाहिए।
  • सोने से कम से कम दो घंटे पहले हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
  • दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • रात को सोने से पहले चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल न पिएं।
  • डिनर में भारी, तैलीय और ज्यादा मसालेदार चीजों से दूरी बना लें।
  • सोने से एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप देखना बंद कर दें।
  • रात को हमेशा ढीले और सूती (कॉटन) के कपड़े पहनकर ही सोएं।
  • अपने सोने और जागने का एक फिक्स टाइम यानी रूटीन तय करें।
  • शाम के समय एक्सरसाइज करने से बचें, सुबह वर्कआउट करना बेहतर है।
  • सोने से पहले पैर के तलवों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • डाइट में छाछ, दही, पुदीना और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।

खाली पेट न सोए

अक्सर लोग रात को सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं। यह एक बड़ी गलती है क्योंकि इससे रात को बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है। कुछ लोग डिनर स्किप कर देते हैं जिससे रात को भूख से नींद खुलती है।

खाली पेट सोने से पेट में गैस और जलन की समस्या बढ़ जाती है। गर्मियों में दोपहर के समय लंबी नींद लेने से भी बचना चाहिए। दोपहर में सिर्फ 20 मिनट की पावर नैप लें, जिससे रात की नींद खराब न हो।

अपनी इन छोटी-छोटी आदतों को बदलकर आप गर्मियों में भी चैन से सो सकते हैं। सही लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट ही सेहतमंद रहने की असली चाबी है। hot summer | danger of heat stroke in summer | summer season | गर्मियों का मौसम | गर्मियों में पानी खूब पीएं

ये खबरें भी पढ़ें...

सिर्फ 5% डाइट चेंज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर, एक्सपर्ट से जानें इस मॉडिफिकेशन का रहस्य

भारत में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, खाने-पीने की आदतों में करें बदलाव

World Mental Health Day पर जानें डिजिटल दुनिया कैसे बन रहा हमारी हेल्थ का दुश्मन

इमोशनल हेल्थ और मां का साथ आपको देगा टेंशन फ्री लाइफ

Tags:
  • summer season
  • danger of heat stroke in summer
  • summer
  • गर्मियों में पानी खूब पीएं
  • गर्मियों का मौसम
  • hot summer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच