लोग सुपरमैन से देवता, फिर भगवान बनना चाहते हैं- RSS प्रमुख मोहन भागवत

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
RSS प्रमुख भागवत
RSS प्रमुख भागवत

मोहन भागवत के भगवान बनने वाले बयान से विपक्षी नेताओं में गरमाई सियासत। आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना...

झारखंड के गुमला में गुरुवार 18 जुलाई को ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। इस दौरान भागवत ने कहा कि लोग इंसान से सुपरमैन, सुपरमैन से देवता, देवता से भगवान बनना चाहते हैं।

इसको लेकर विपक्षी नेताओं में सियासत गर्म हो गई है। भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि शायद मोदी को अग्नि मिसाइल दागने की खबर मिल गई होगी।

ये खबर भी पढ़िए...NEET से NTA को करोड़ों की कमाई! तीन सवालों पर फोकस होगी पेपर लीक की जांच

सुपरमैन से देवता, फिर भगवान - भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, प्रगति का कोई अंत नहीं है। लोग सुपरमैन बनना चाहते हैं, लेकिन वह यहीं नहीं रुकते, फिर वह देवता बनना चाहते हैं, फिर भगवान, लेकिन भगवान कहते हैं कि वे विश्वरूप हैं। कोई नहीं जानता कि इससे बड़ा कुछ है भी या नहीं। विकास का कोई अंत नहीं है। हमें यह सोचना चाहिए कि हमेशा और अधिक की गुंजाइश होती है। कार्यकर्ताओं को यह समझना चाहिए। हमें हमेशा और अधिक के लिए प्रयास करना चाहिए। वह देश के भविष्य को लेकर कभी चिंतित नहीं रहे, क्योंकि कई लोग मिलकर इसकी बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं, जिसके नतीजे सामने आएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...NEET paper leak : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिए निर्देश, सभी छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन डालें

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश में किया पलटवार। जयराम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्विट कर कहा, मुझे यकीन है कि स्वयंभू नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को इस ताजा अग्नि मिसाइल की खबर मिल गई होगी। जिससे नागपुर ने झारखंड से लोक कल्याण मार्ग को निशाना बनाकर दागा है।

ये खबर भी पढ़िए...NCERT : प्रोफेसर पदों पर निकाली भर्ती, शर्त ऐसी रखी कि कोई नहीं कर सकता अप्लाई

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

मोहन भागवत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विपक्षीयों में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस समेत कई लोग इसे पीएम मोदी के ईश्वरीय शक्ति वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने सवाल किया कि मोहन भागवत ये किसके लिए कह रहे हैं? कांग्रेस प्रवक्त रितु चौधरी ने कहा कि यहां मोहन भागवत किसको ट्रोल कर रहे हैं? कहीं वो हमारे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री जी तो नहीं हैं?



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • RSS प्रमुख भागवत
  • Hindi News
  • big breaking news
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत