खुशखबरी : अब PF अकाउंट से निकाल सकेंगे 5 लाख रुपए तक, वो भी 72 घंटे में

Jitendra Shrivastava | Jun 24, 2025, 18:34 IST
Share
pf-account-withdrawal-5-lakh
Photograph: (THESOOTR)

PF अकाउंट से अब 72 घंटे में 5 लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे। पहले इसकी लिमिट एक लाख रुपए थी। अधिकारियों की जांच भी इसके लिए जरूरी नहीं होगी, यदि KYC अपडेटेड है। यह नई सुविधा इमरजेंसी के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 24 जून को बताया कि EPFO ने PF अकाउंट से 72 घंटे में 5 लाख रुपए तक निकालने की सुविधा शुरू की है। पहले यह PF लिमिट एक लाख रुपए थी। यह सुविधा आपातकाल और जरूरी जरूरतों के लिए फायदेमंद होगी। इस बदलाव से PF निकासी प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी, जिससे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

EPFO समिति की बैठक में प्रस्ताव पास

इस प्रस्ताव को 28 मार्च को श्रीनगर में हुई EPFO की कार्यकारी समिति (Executive Committee) की 113वीं बैठक में पास किया गया था। इसके तहत PF से पैसे निकालने की प्रक्रिया को तेजी से किया जाएगा। पहले इस प्रक्रिया में कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ये 72 घंटे में पूरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय

ऑटोमैटिक प्रोसेस: PF निकासी

PF विड्रॉल क्लेम अब ऑटोमैटिक प्रोसेस द्वारा किया जाएगा। अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक है और KYC अपडेटेड है, तो सिस्टम क्लेम की जांच करेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आधारित है, जिसमें किसी मानव हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रक्रिया में PF क्लेम केवल 3-4 दिन में प्रोसेस हो जाता है, जिससे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पैसे मिल जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

EPFO ने बदला PF ट्रांसफर नियम : नौकरी बदलते ही पैसा आसानी से होगा ट्रांसफर

मैनुअल सेटलमेंट प्रक्रिया

मैनुअल सेटलमेंट प्रक्रिया में 15-30 दिन का समय लगता है। इसमें EPFO कर्मचारी दस्तावेज़, KYC और पात्रता की जांच करते हैं। इसके बाद क्लेम प्रोसेस होता है। जटिल मामलों, जैसे रिटायरमेंट या फाइनल सेटलमेंट, में अक्सर मैनुअल जांच की जरूरत होती है।

ये खबर भी पढ़ें...

EPFO 2025 : अब सिर्फ एक मैसेज से देखिए PF बैलेंस, ट्रांसफर भी हुआ आसान

EPFO 3.0 और नई सुविधाएं

EPFO के मसौदे के तहत जल्द ही कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। कर्मचारियों को विड्रॉल कार्ड दिया जाएगा, जो ATM कार्ड की तरह काम करेगा। UPI के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद, कर्मचारी अपने बैंक अकाउंट में PF का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब झटपट ट्रांसफर होगा PF अकाउंट, बदल गए ये नियम

नौकरी जाने पर PF निकासी

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह 1 महीने बाद अपने PF अकाउंट से 75% तक निकाल सकता है। यह उसे बेरोजगारी के दौरान अपनी जरूरतें पूरी करने में मदद करेगा। बाकी 25% रकम को नौकरी छोड़ने के दो महीने बाद निकाला जा सकता है।

FAQ- खबर के सामान्य सवाल

  1. PF निकासी प्रक्रिया में क्या बदलाव आया है?
    अब PF निकासी का क्लेम ऑटोमैटिक प्रोसेस से होगा, जिससे इसे 3-4 दिन में प्रोसेस किया जाएगा। इसके लिए किसी अधिकारी की जांच जरूरी नहीं होगी, बशर्ते KYC अपडेटेड हो।
  2. EPFO 3.0 क्या है और इससे क्या फायदे होंगे?
    EPFO 3.0 के तहत कर्मचारी जल्द ही ATM और UPI के माध्यम से अपने PF पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • EPFO
  • KYC
  • UPI
  • ATM
  • PF अकाउंट
  • PF विड्रॉल
  • PF लिमिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती