WhatsApp Image 2026
PhonePe का बड़ा झटका: एक साल से बंद वॉलेट पर अब लगेगा जुर्माना, जानें क्यों
Manya Jain | Updated:
phonepe inactive wallet charge new rules
PhonePe एक साल से बंद पड़े निष्क्रिय वॉलेट्स से हर तिमाही 100 रुपए का चार्ज काटेगा। चार्ज लगाने से 15 दिन पहले कंपनी नोटिस देगी। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस नियम का विरोध कर रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- PhonePe अब उन वॉलेट्स से हर तिमाही 100 रुपए काटेंगे जो एक साल से बंद हैं।
- 365 दिन तक कोई लेनदेन न हो तो वॉलेट डॉर्मेंट माना जाएगा।
- चार्ज काटने से पहले कंपनी 15 दिन का नोटिस देगी।
- बैलेंस 100 रुपए से कम हुआ तो पूरी रकम काट ली जाएगी।
- सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं।
PhonePe का नया नियम क्या है
ऐसे हर वॉलेट से कंपनी हर तीन महीने में 100 रुपए काटेगी। मतलब साल में चार बार यह कटौती होगी। यह बात यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है।
15 दिन पहले मिलेगा नोटिस
एक बार ट्रांजेक्शन हो जाए तो वॉलेट फिर से एक्टिव हो जाएगा। अगर 15 दिन बाद भी आपने कुछ नहीं किया, तो बैलेंस से फीस काट ली जाएगी।
बैलेंस कम हुआ तो जीरो हो जाएगा वॉलेट
इसके अलावा PhonePe को अपनी फीस पॉलिसी में कभी भी बदलाव करने का अधिकार है। नई सर्विसेज पर नए चार्ज भी लगाए जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज
यूजर्स का कहना है कि तिमाही के आधार पर 100 रुपए काटना ज्यादती है। यह उन्हें जुर्माने जैसा लग रहा है। बहुत से लोग PhonePe वॉलेट की बजाय सीधे UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं।
पहली नहीं है PhonePe
इसका मतलब है कि डिजिटल वॉलेट कंपनियों के लिए यह एक सामान्य तरीका बनता जा रहा है।
UPI ने घटाया वॉलेट का इस्तेमाल
टेक कंपनियां कहती हैं कि इन वॉलेट्स को चालू रखने के लिए उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्लायंस और सिक्योरिटी पर लगातार खर्च करना पड़ता है। इस खर्च की भरपाई के लिए ही वे इनएक्टिविटी फीस लेती हैं। हालांकि PhonePe के मामले में तिमाही आधार पर 100 की कटौती को यूजर्स बहुत आक्रामक मान रहे हैं।
अपना वॉलेट कैसे बचाएं
अगर आप वॉलेट बिल्कुल नहीं इस्तेमाल करते तो बैलेंस निकाल लें। खाता बंद करने का विकल्प भी देखें। इससे बेवजह कटौती से बच सकते हैं।
वॉलेट को डिएक्टिवेट कैसे करें
- PhonePe ऐप की होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर दिए गए '?' (Help) आइकन पर टैप करें।
- 'View All' या सभी विषयों की सूची में जाएं।
- इसके बाद 'About Payments' (पेमेंट्स) और फिर 'Manage Payments' (पेमेंट्स प्रबंधित करें) पर टैप करें।
- 'PhonePe Wallet' चुनें।
- 'Reactivating / Closing PhonePe Wallet' पर टैप करें और 'How do I close my PhonePe Wallet?' का विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर दिए गए नियमों को पढ़ें, नीचे स्क्रॉल करें और 'Close Wallet' (वॉलेट बंद करें) के बटन पर टैप करें।
- कोई भी एक कारण (जैसे- Unhappy with service) चुनें।
- अंत में 'Confirm & Deactivate Wallet' पर टैप करके प्रक्रिया को पूरा करें।
FAQ
- फोनपे वॉलेट कब डॉर्मेंट माना जाता है और चार्ज कितना है?
अगर 365 दिनों तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता, तो वॉलेट डॉर्मेंट हो जाता है। इसके बाद हर 3 महीने में ₹100 मेंटेनेंस चार्ज कटता है (सालाना ₹400 तक)। - अगर बैलेंस 100 रुपये से कम हो तो क्या बैंक से पैसा कटेगा?
नहीं। सिर्फ जितना बैलेंस होगा, उतना ही कटेगा। वॉलेट जीरो हो जाएगा, लेकिन बैंक खाते से कोई पैसा नहीं कटेगा। - वॉलेट दोबारा एक्टिव कैसे करें?
15 दिन के नोटिस पीरियड में कोई भी एक ट्रांजेक्शन करने पर वॉलेट फिर से एक्टिव हो जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देश को दिया संदेश
रेलवे का बड़ा तोहफा: इन यात्रियों को किराए में 75% तक की छूट, ऐसे करें अप्लाई
MP शिक्षक तबादला 2026: 90% ई-अटेंडेंस जरूरी, CCL वाली महिलाओं को राहत
476 करोड़ का अनुबंध, फिर भी नहीं सुधरी जयपुर डिस्कॉम की हालत
भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर ने न्यूजीलैंड में रोशन किया MP का नाम, अब पासवर्ड की जगह शरीर के संकेत बनेंगे सुरक्षा की चाबी
By Kaushiki
सिंहासन छत्तीसी : सेहरे की तैयारी और मैडम से यारी, आईएफएस साहब को तीन तरफा टेंशन पड़ रही भारी
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
By Umeshwari Baghel
NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती
By Jageshwar Prasad
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
By Arun Tiwari
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
By Jageshwar Prasad
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
By Harish Divekar