प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 : जानें किसे मिलेगा लाभ और क्या हैं योजना के नियम

Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 11:13 IST
Share
PM Awas Yojana Urban  Scheme
PM Awas Yojana Urban Scheme

मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ा तोहफा दिया है, ₹8 लाख के होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी की पेशकश की है। यह योजना मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए सस्ते आवास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PM Awas Yojana-Urban 2.0 Scheme: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 1 करोड़ आवासों का निर्माण करना है।

इस परियोजना के लिए 2.30 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न तरीकों से वितरित किया जाएगा, इसमें ब्याज सब्सिडी योजना भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी आज किसानों को देंगे खास तोहफा, बढ़िया उपज देने वाली फसलों की 109 किस्में करेंगे लॉन्च

देखें किसको मिलेगा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवार शामिल हैं, जिनके पास कोई पक्का घर नहीं है। ये परिवार योजना के तहत घर खरीदने या निर्माण करने के लिए पात्र होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...हिंडनबर्ग रिपोर्ट : SEBI चेयरमैन पर अडानी घोटाले में संलिप्तता का आरोप, बुच ने बताया निराधार

इसमें भी इन वर्गों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत आय वर्ग के आधार पर परिवारों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ₹3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
  • निम्न आय वर्ग (LIG): ₹3 लाख से ₹6 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
  • मध्यम आय वर्ग (MIG): ₹6 लाख से ₹9 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का लम्बी बीमारी के बाद 95 साल की उम्र में निधन

ब्याज सब्सिडी योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत, EWS, LIG और MIG परिवारों को होम लोन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इन परिवारों को ₹35 लाख तक की कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक के होम लोन पर 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी पहले 8 लाख रुपए के लोन पर 12 वर्ष की अवधि तक लागू होगी। पात्र लाभार्थियों को 5-वार्षिक किश्तों में ₹1.80 लाख की सब्सिडी पुश बटन के माध्यम से जारी की जाएगी। लाभार्थी अपने खाते की जानकारी वेबसाइट, ओटीपी या स्मार्ट कार्ड के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के पत्रकार का दावा, राहुल गांधी ने आंदोलन के लिए दिया था ग्रीन सिग्नल

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की शुरुआत 2015 में हुई थी, इसके तहत 1.18 करोड़ आवासों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 85.5 लाख से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष आवास निर्माणाधीन हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के जरूरी डाक्यूमेंट्स

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्सों को व्यवस्थित रूप से नीचे दिया गया है:

1. व्यक्तिगत पहचान संबंधी डाक्यूमेंट्स

  • आवेदक का आधार विवरण: आधार संख्या, आधार कार्ड के अनुसार नाम और जन्म तिथि।
  • परिवार के सदस्यों का विवरण: परिवार के सभी सदस्यों की आधार संख्या, उनके नाम और जन्म तिथि।
2. वित्तीय एवं बैंक संबंधी विवरण

  • बैंक खाता जानकारी: आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा और IFSC कोड)।
  • आधार लिंकिंग: बैंक खाता अनिवार्य रूप से आधार से जुड़ा (Seed/Link) होना चाहिए।
3. आय एवं श्रेणी प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण-पत्र: परिवार की वार्षिक आय को प्रमाणित करने वाला आधिकारिक डाक्यूमेंट्स।
  • जाति प्रमाण-पत्र: केवल SC, ST या OBC श्रेणी के आवेदकों के लिए (यदि लागू हो)।
4. संपत्ति एवं निर्माण संबंधी डाक्यूमेंट्स

  • भूमि-डाक्यूमेंट्स: यह केवल 'लाभार्थी आधारित निर्माण' (BLC) घटक के लिए आवश्यक है, जहाँ आवेदक अपनी स्वयं की भूमि पर घर बनाना चाहता है।

PMAY-U 2.0: आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे PMAY-U की मुख्य साइट) पर जाएँ या अपने क्षेत्र के नगर निगम/नगर पालिका (ULB) के कार्यालय में जाएँ।
  2. पंजीकरण (Registration): अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण दर्ज करें। आधार के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित (OTP द्वारा) करें।
  3. घटक का चयन करें: अपनी आवश्यकता के अनुसार सही विकल्प चुनें (जैसे: नया घर बनाने के लिए BLC, या होम लोन पर सब्सिडी के लिए CLSS)।
  4. फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें: आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय का विवरण और बैंक अकाउंट की जानकारी भरें। आवश्यक डाक्यूमेंट्स (आय, जाति, भूमि के कागज) स्कैन करके अपलोड करें।
  5. सबमिट और ट्रैकिंग: फॉर्म को अच्छी तरह जाँचने के बाद 'Submit' करें। आपको एक Application ID मिलेगी, जिससे आप भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक कर पाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • PM Awas Yojana
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0
  • PM Awas Yojana-Urban 2.0 Scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा