पीएम ने फॉलो किया GEN-Z का GRWM ट्रेंड: नेशनल हैंडलूम डे पर युवाओं से खास अपील

Manya Jain | Aug 07, 2026, 16:45 IST
Share
pm modi grwm video handloom day
pm modi grwm video handloom day

पीएम मोदी ने हैंडलूम डे पर GRWM स्टाइल वीडियो जारी किया। युवाओं से हैंडलूम खरीदने और वीडियो शेयर करने की अपील की। मकसद बुनकरों को आर्थिक मजबूती देना है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर खास वीडियो जारी किया।
  • इसमें उन्होंने Gen-Z के बीच लोकप्रिय GRWM ट्रेंड का जिक्र किया।
  • उन्होंने लोगों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने की अपील की।
  • साथ ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने को कहा।
  • मकसद बुनकर परिवारों को आर्थिक मजबूती देना है।
7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है। इससे पहले पीएम मोदी का यह वीडियो जारी हुआ। वीडियो में वे एक कमरे में टहलते नजर आए। कमरे में हैंडलूम से बने कपड़े भी सजाए गए थे। इस बार उनका अंदाज पारंपरिक भाषण से बिल्कुल अलग था।

GRWM ट्रेंड आखिर है क्या

GRWM का मतलब है Get Ready With Me। यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बेहद ट्रेंडिंगहै। इसमें क्रिएटर कैमरे के सामने खुद को तैयार होते हुए दिखाते हैं। साथ ही बातचीत के अंदाज में अपनी पसंद के कपड़े या लुक बताते हैं।

यह ट्रेंड खासकर Gen-Z और युवाओं में बहुत पसंद किया जाता है। इसमें फैशन के साथ पर्सनल टच भी जुड़ा रहता है। इसी वजह से यह जल्दी वायरल हो जाता है। पीएम मोदी ने इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए किया।

पीएम ने क्या कहा

वीडियो में पीएम मोदी ने 1905 के स्वदेशी आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त 1905 को यह आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि इसे कभी नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने हाल में मनाए गए फ्रेंडशिप डे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह से फ्रेंडशिप डे मनाया गया, वैसा ही जोश हैंडलूम डे पर भी दिखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से हैंडलूम कपड़ों के साथ GRWM वीडियो बनाने को कहा। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की।

बुनकरों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में लाखों गरीब बुनकर परिवार हैं। ये परिवार घर के करघों पर बेहतरीन कपड़े बनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हैंडलूम उत्पाद जरूर खरीदने चाहिए।

उनके मुताबिक हर नागरिक अगर हैंडलूम से कुछ खरीदे और उसका वीडियो शेयर करे, तो इससे बड़ा फायदा होगा। इससे 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूती मिलेगी। साथ ही भारतीय हस्तकरघा की पहचान दुनियाभर में पहुंचेगी।

पीएम के वीडियो स्टाइल में बदलाव

पिछले कुछ समय से पीएम मोदी छोटे और अलग अंदाज वाले वीडियो शेयर कर रहे हैं। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के दौरान जारी उनके वीडियो पर कैमरा एंगल को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी वीडियो शैली में बदलाव किया।

अब हैंडलूम डे के संदेश में भी उन्होंने पारंपरिक भाषण की जगह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैसी प्रस्तुति अपनाई। GRWM जैसे ट्रेंड का जिक्र करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

ये भी पढ़ें...

संसद में आया पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, जानें किस देश में लगा कितना बजट

पीएम मोदी ने लॉन्च किया सौ हफ्तों का नशा मुक्त युवा अभियान, दिए खास टिप्स

पीएम मोदी की नज़र में गुजरात से ऊपर छत्तीसगढ़, MP 13वें और राजस्थान 21वें नम्बर पर

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने की CCS बैठक, सरकार बोली-पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं होगी

Tags:
  • आत्मनिर्भर भारत
  • यूट्यूब
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • पीएम
  • फ्रेंडशिप डे
  • ट्रेंडिंग
  • GEN-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड