पीएम मोदी की नज़र में गुजरात से ऊपर छत्तीसगढ़, MP 13वें और राजस्थान 21वें नम्बर पर
Arun Tiwari | Aug 02, 2026, 14:41 IST
मोदी ने गुजरात, MP और राजस्थान के बजाय छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता दी।
केंद्र सरकार द्वारा जारी 1 लाख 09 हजार 019 करोड़ रुपए के कर हस्तांतरण में छत्तीसगढ़ को 3 हजार 602 करोड़ रुपए मिले हैं। फंड आवंटन सूची में छत्तीसगढ़ 5वें, गुजरात 7वें, MP 13वें और राजस्थान 21वें स्थान पर है।
RAIPUR : पीएम मोदी की प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ ऊपर है। पीएम ने छत्तीसगढ़ को गुजरात से भी आगे रखा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान का नम्बर इसके बाद आता है। फंड देने की लिस्ट में छत्तीसगढ़ पांचवें नंबर पर है। जबकि गुजरात 7वें, मध्यप्रदेश तेरहवें और राजस्थान 21वें नम्बर पर है। सूची में टॉप पर आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और बिहार हैं।
इनको मिला इतना फंड:
![मोदी की नज़र में छत्तीसगढ़, गुजरात से आगे है]()
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अग्रिम कर हस्तांतरण के रूप में 3,602 करोड़ की राशि प्राप्त होने से प्रदेश में अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन को और गति मिलेगी। इससे सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी और विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय की भावना ही विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपए की कर हस्तांतरण राशि जारी करने का निर्णय सहकारी संघवाद की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि कर हस्तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपए की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्राप्त हुई है। यह राशि राज्य में विकास कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मेरिट लिस्ट में नाम आने पर भी नौकरी का हक नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 50 करोड़ के पेड़ काटने की अनुमति, 1 लाख पर चली आरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें
🔴रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | 79वीं स्वतंत्रता दिवस पर विशेष
इनको मिला इतना फंड:
- छत्तीसगढ़ - 3602 करोड़
- मध्यप्रदेश - 8010 करोड़
- राजस्थान - 6460 करोड़
- गुजरात - 4094 करोड़
- आंध्रप्रदेश - 4597 करोड़
- अरुणाचल प्रदेश - 1476 करोड़
- असम - 3552 करोड़
- बिहार - 10845 करोड़
मोदी की नज़र में छत्तीसगढ़, गुजरात से आगे है
इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा काम:
विकास कामों पर फोकस:
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 50 करोड़ के पेड़ काटने की अनुमति, 1 लाख पर चली आरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें
🔴रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | 79वीं स्वतंत्रता दिवस पर विशेष
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA