देश की संसद नया इतिहास रचने के करीब है, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

Anjali Dwivedi | Apr 13, 2026, 13:52 IST
Share
Nari Shakti Vandan Sammelan PM Modi
Nari Shakti Vandan Sammelan PM Modi

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा कि 16 अप्रैल से शुरू हो रहा संसद का विशेष सत्र महिलाओं के लिए ऐतिहासिक होगा। अब 2029 तक आरक्षण लागू करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सरकार का जोर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 13 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विकास यात्रा के एक ऐसे मोड़ पर है, जहां वह 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रहा है। यह पूरा फैसला देश की नारी शक्ति को समर्पित है। बता दें कि इस खास मौके पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं।

20260413131814_nari shakti vandan-869854
20260413131814_nari shakti vandan-869854


इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है भारत

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद एक नया इतिहास रचने के बेहद करीब है। यह एक ऐसा पल होगा जो बीते कल की कल्पनाओं को हकीकत में बदलेगा और आने वाले कल के संकल्पों को पूरा करेगा।

पीएम ने एक ऐसे भारत का सपना साझा किया जो समतामूलक हो, जहां सामाजिक न्याय महज एक नारा बनकर न रह जाए, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का हिस्सा बने।

दशकों का इंतजार अब होगा खत्म

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि राज्यों की विधानसभाओं से लेकर संसद तक महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए जो दशकों लंबी प्रतीक्षा थी, उसके खत्म होने का समय आ गया है। उन्होंने 16, 17 और 18 अप्रैल की तारीखों को खास बताया है।

पीएम ने याद दिलाया कि साल 2023 में नई संसद के निर्माण के साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में पहला कदम उठाया गया था। अब इसे समय पर लागू करने और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष बजट सत्र शुरू होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की हर महिला आज गर्व महसूस कर रही है क्योंकि सभी दलों ने राजनीति से ऊपर उठकर उनके हित में यह फैसला लिया है।

आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान सभा के निर्णयों तक, भारत की नींव रखने में महिलाओं का असीमित योगदान रहा है। आज जब महिलाएं विधानसभा और लोकसभा पहुंचने के सपने देख रही हैं, तो उनके इन सपनों को अब नए पंख मिलने वाले हैं।

नारी शक्ति को संसद में नई ताकत: महिला आरक्षण बिल पर निर्णायक सत्र, PM मोदी  ने की विपक्ष से समर्थन की अपील | women reservation Special session of  Parliament on April 16
नारी शक्ति को संसद में नई ताकत: महिला आरक्षण बिल पर निर्णायक सत्र, PM मोदी ने की विपक्ष से समर्थन की अपील | women reservation Special session of Parliament on April 16


सभी दलों के समर्थन से बढ़ा कारवां

लोकतांत्रिक ढांचे में महिलाओं को आरक्षण (महिला आरक्षण) देने की जरूरत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी कमी पिछले 40 सालों से महसूस की जा रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस विचार को यहां तक पहुंचाने में कई पीढ़ियों और सभी राजनीतिक दलों का योगदान रहा है। यह अधिनियम (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) साल 2023 मेंआया, तो सभी ने मिलकर इसे पास किया था। उस वक्त यह सुर भी उठा था कि इसे हर हाल में2029तक लागू होना चाहिए।

देश की गरिमा और गौरव बनीं महिलाएं

पीएम मोदी ने बताया कि भारत में राष्ट्रपति और वित्त मंत्री जैसे बड़े पदों पर आज महिलाएं देश का मान बढ़ा रही हैं। स्थानीय सरकारों (लोकल बॉडीज) में 14 लाख से ज्यादा महिलाएं सक्रिय हैं और 21 राज्यों की पंचायतों में उनकी भागीदारी 50% तक है। पीएम मोदी ने आगे कहा, अनेक अध्ययनों में ये सामने आया है कि जब निर्णय प्रक्रियाओं में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी, तो इससे व्यवस्थाओं में भी संवेदनशीलता आई है।

साल 2014 में हमारे देश में करोड़ों महिलाएं ऐसी थी, जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था। महिलाएं बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी ही नहीं थी, तो उन्हें बैंकिंग का लाभ कैसे मिलता। हमने जनधन योजना शुरू की, तो देश की 32 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले। जबकि मुद्रा योजना के 60% लोन महिलाओं ने ही लिए। आज देश के 42% स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है, जो भारत के लिए गौरव की बात है।

ये खबरें भी पढ़ें...

विचार मंथन: महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा, सोनिया गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए चाहिए सबका साथ : पीएम मोदी

केंद्र सरकार का प्रस्ताव: लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 816! महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

जन विश्वास बिल: अब इन अपराधों पर नहीं होगी जेल, सिर्फ लगेगा जुर्माना



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • महिला आरक्षण
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023
  • नारी शक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच