वर्दी में रील, स्टोरी या वीडियो शेयर करने पर पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

Amresh Kushwaha | May 16, 2024, 11:09 IST
Share
पुलिस कर्मचारी
वर्दी में रील

पुलिस की वर्दी जनता के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण और जवाबदेही का प्रतीक है। अब यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी सोशल मीडिया पर वर्दी में रील, स्टोरी या वीडियो पोस्ट करते पाया गया तो उसे सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पुलिस की वर्दी जनता के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण और जवाबदेही का प्रतीक है। हमें इसका उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी और गंभीरता बरतनी चाहिए। अब यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी सोशल मीडिया पर वर्दी में रील, स्टोरी या वीडियो पोस्ट करते पाया गया, तो उसे सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP NEWS : लेडी पुलिस ऑफिसर के साथ कांस्टेबल गायब , दोनों सस्पेंड

सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

राजस्थान पुलिस ने अपने कर्मचारी के लिए एक एडवाइजरी जारी की जिसके मुताबिक उन्हें राजस्थान पुलिस यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो, रील या स्टोरी पोस्ट करने से परहेज करने की नसीहत दी गई है, जो पुलिस के काम से जुड़े नहीं हैं। इस एडवाइजरी का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू-फारसी के इतने शब्द होंगे बंद, अब कत्ल नहीं हत्या लिखेंगे

पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी निर्देश

राजस्थान पुलिस महानिदेशक यूआर साहू की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं। डीजीपी साहू ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए वर्दी में अपने वीडियो, रील और स्टोरी अपलोड करना नियमों के खिलाफ है, जिनका पुलिस के काम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे ​​विभाग की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

ये खबर भी पढ़िए...स्वाति मालीवाल ने किया पुलिस को कॉल, बोलीं- मुझे मार रहा है केजरीवाल का PA

कंट्रोलिंग ऑफिसर करें सख्त कार्रवाई

साहू ने कहा कहा कि कंट्रोलिंग ऑफिसर ऐसे पोस्ट करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। यूआर साहू ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों, कमांडेंटों और अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी 'पुलिस से संबंधित कार्य के अलावा किसी भी प्रकार की वीडियो, रील, स्टोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं करेगा'।

ये खबर भी पढ़िए...Mother's Day Special : ड्यूटी और मां का कर्तव्य, छत्तीसगढ़ की 2 महिला पुलिस अधिकारियों की कहानी

Tags:
  • राजस्थान पुलिस
  • वर्दी में रील
  • पुलिस कर्मचारी
  • राजस्थान पुलिस यूनिफॉर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज