स्वाति मालीवाल ने किया पुलिस को कॉल, बोलीं- मुझे मार रहा है केजरीवाल का PA

Amresh Kushwaha | May 13, 2024, 13:34 IST
Share
Arvind Kejriwal  Swati Maliwal
केजरीवाल स्वाति मालीवाल

सीएम आवास के भीतर पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं। उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया...

अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास के भीतर पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने PA से मुझे बुरी तरह पिटवाया है।

जानें क्या है पूरा मामला...


दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि दिल्ली सीएम आवास के भीतर से दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं। उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए (Personal Assistant) विभव कुमार पर लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...झाड़ू पर बटन दबाकर मुझे जेल जाने से बचा लो : अरविंद केजरीवाल

स्वाति मालीवाल की पिटाई


पीसीआर कॉल कर बताया गया कि विभव ने मुझे पिटवा दिया। इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। इस सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति वहां नहीं मिली। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़िए...केजरीवाल ने पूछा - PM का दावेदार कौन है? मोदी रिटायर हो जाएंगे, क्या शाह बनेंगे PM

स्वाति आई थीं थाने : दिल्ली पुलिस


वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन थाने आई थीं, उन्होंने घटना के बारे में बताया है, हम वेरिफाई कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्वाति ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

दिल्ली पुलिस की डीडी एंट्री से क्या हुआ खुलासा!


डेली डायरी (डीडी) एंट्री के मुताबिक, पहली कॉल के बारे में लिखा गया है कि कॉलर ने कहा कि अभी सीएम के घर पर हूं। उन्होंने अपने पीए विभव कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट की है।

Swati Maliwal FIR COPY
Swati Maliwal FIR COPY


दूसरी पीसीआर कॉल में करेक्शन के साथ जानकारी दी गई। लेडी कॉलर ने कहा कि मैं अभी सीएम के घर पर हूं। उन्होंने अपने पीए विभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है।

ये खबर भी पढ़िए...केजरीवाल के बयान पर अमित शाह बोले - PM मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे

वह बाद में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी - डीसीपी नॉर्थ


इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ ने कहा कि सोमवार सुबह 9.34 बजे सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पर पीसीआर कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि सीएम हाउस में उनके साथ मारपीट की गई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पहुंची। हालांकि, वह यह कहकर चली गईं कि वह बाद में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...अरविंद केजरीवाल की गारंटी, करेंगे अग्निवीरों की नौकरी पक्की

मालीवाल को लेकर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है...







बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने स्वाति मालीवाल के आरोपों पर कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पीए ने उनके साथ मारपीट की। दिल्ली के सीएम हाउस से कॉल की गई. याद रखिए, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी साध रखी थी। वह वास्तव में उस समय भारत में भी नहीं थी और लंबे समय से भारत नहीं लौटी थी।

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • स्वाति मालीवाल
  • स्वाति मालीवाल की पिटाई
अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच

By Umeshwari Baghel

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट

By Sandeep Kumar

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार
भोपाल की लोअर लेक में अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर NGT सख्त, चार सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

By Sumit Kumar

भोपाल की लोअर लेक में अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर NGT सख्त, चार सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
आयुर्वेद परिषद चुनाव में वोट चोरी के आरोप, अब नतीजे घोषित; सरगुजा में डाक मतपत्रों पर उठे थे सवाल, जांच पर नजर

By VINAY VERMA

आयुर्वेद परिषद चुनाव में वोट चोरी के आरोप, अब नतीजे घोषित; सरगुजा में डाक मतपत्रों पर उठे थे सवाल, जांच पर नजर
डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष

By VINAY VERMA

डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया

By Arun Tiwari

नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया