प्रियंका गांधी की बहू बनेंगी अवीवा, रेहान वाड्रा से हुई सगाई

Kaushiki | Dec 30, 2025, 16:29 IST
Share
Aviva Baig
Aviva Baig

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और उनकी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग ने सगाई कर ली है। ये रिश्ता 7 साल पुराना है। जल्द ही गांधी परिवार में शहनाई बजने वाली है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। खबर है कि रेहान ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। अवीवा बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। दिल्ली में आयोजित एक प्राइवेट फंक्शन में रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग सगाई की।

बता दें कि, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का ये रिश्ता 7 साल पुराना है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आइए जानें कौन है रेहान वाड्रा और उनकी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड अवीवा बेग...

ये खबर भी पढ़ें... World Most Beautiful Faces 2025 की लिस्ट में 3 इंडियन भी

देहरादून से स्कूलिंग, लंदन से कॉलेज... करते क्या हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान  वाड्रा? - rehan vadra engagement priyanka gandhi son artist profile tstsd -  AajTak
देहरादून से स्कूलिंग, लंदन से कॉलेज... करते क्या हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? - rehan vadra engagement priyanka gandhi son artist profile tstsd - AajTak

कौन हैं रेहान वाड्रा

गांधी परिवार के लाड़ले रेहान वाड्रा की उम्र 25 साल है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की है। दिलचस्प बात ये है कि इसी स्कूल से उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी।

स्कूलिंग के बाद रेहान अपनी हायर एजुकेशन के लिए लंदन चले गए। यहां उन्होंने SOAS यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। रेहान खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। एक प्रोफेशनल विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

मामा राहुल गांधी को पीछे छोड़ भांजे रेहान ने की सगाई! जानें कौन हैं  प्रियंका वाड्रा की बहू और कब करेंगे शादी? - rehan vadra engagement know who  priyanka vadra s daughter
मामा राहुल गांधी को पीछे छोड़ भांजे रेहान ने की सगाई! जानें कौन हैं प्रियंका वाड्रा की बहू और कब करेंगे शादी? - rehan vadra engagement know who priyanka vadra s daughter

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का जुनून

रेहान वाड्रा को बचपन से ही कैमरों और जंगल से गहरा लगाव रहा है। वे एक शानदार वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। साथ ही वे कमर्शियल फोटोग्राफी भी करते हैं। उन्होंने डार्क परसेप्शन नाम से अपनी पहली बड़ी आर्ट एग्जिबिशन लगाई थी।

इसमें उनकी कलाकारी को काफी सराहा गया। अक्सर उन्हें मामा राहुल गांधी के साथ देखा जाता है। इससे उनके पॉलिटिक्स में आने की खबरें उड़ती रहती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस अपनी फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट पर ही है।

ये खबर भी पढ़ें... नेशनल हेराल्ड केस : राहुल और सोनिया गांधी को हाईकोर्ट का नोटिस, कांग्रेस बोली-राजनीतिक बदले का मामला

वाड्रा परिवार में गूंजेगी शहनाई, कौन हैं अवीवा बेग? प्रियंका गांधी की होने  वाली बहू और रेहान वाड्रा की मंगेतर
वाड्रा परिवार में गूंजेगी शहनाई, कौन हैं अवीवा बेग? प्रियंका गांधी की होने वाली बहू और रेहान वाड्रा की मंगेतर

कौन हैं अवीवा बेग

अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे अपनी अलग पहचान रखती हैं। पेशे से वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उनकी खींची तस्वीरों की एग्जीबिशन भी लग चुकी हैं। वे दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार (मुगल वंश) से ताल्लुक रखती हैं।

इनके पिता इमरान बेग बिजनेसमैन और मां नंदिता बेग मशहूर डिजाइनर हैं। बेग परिवार और वाड्रा परिवार के बीच पुराने और गहरे संबंध रहे हैं, जो अब सगाई के बाद एक पारिवारिक रिश्ते में बदल गए हैं।

अवीवा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मशहूर मॉडर्न स्कूल से पूरी की है और वे काफी टैलेंटेड हैं। इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में अपनी डिग्री हासिल की है।

वे एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं। उनका अपना खुद का प्रोडक्शन स्टूडियो और कंपनी भी चलाती हैं। उनकी कंपनी कई बड़े ब्रांड्स और नामी एजेंसियों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... Worlds Most Beautiful Faces 2025: जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल

कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी प्रियंका गांधी के घर की बहू, रेहान के साथ 7  साल से थीं रिलशेनशिप में3UTF-8
कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी प्रियंका गांधी के घर की बहू, रेहान के साथ 7 साल से थीं रिलशेनशिप में3UTF-8

फुटबॉल प्लेयर से फोटोग्राफर तक

अवीवा बेग केवल फोटोग्राफी और बिजनेस में ही नहीं बल्कि खेलों में भी माहिर रही हैं। वे नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। वे अपनी टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं।

उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर पता चलता है कि वह आर्ट और नेचर से बेहद प्यार करती हैं। इंस्टाग्राम पर अवीवा के करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं।

लोग उनकी क्रिएटिविटी को काफी पसंद करते हैं। सगाई से महज तीन दिन पहले ही उन्होंने रेहान के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। तभी से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

Aviva Baig कौन हैं: रेहान वाड्रा की मंगेतर, दिल्ली की युवा फोटोग्राफर. -  News18 हिंदी
Aviva Baig कौन हैं: रेहान वाड्रा की मंगेतर, दिल्ली की युवा फोटोग्राफर. - News18 हिंदी

शादी की तारीख पर सस्पेंस

रिपोर्ट के मुताबिक, सगाई की रस्म तो पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। गांधी परिवार की ओर से अभी इस मामले पर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

माना जा रहा है कि साल 2026 की शुरुआत में ही ये कपल सात फेरे ले सकता है। बता दें कि, रेहान और अवीवा ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से दूर रखा है। ये इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के एक सीक्रेट प्लेस पर बेहद सिंपल तरीके से पूरा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... प्रियंका के बेटे रेहान की अवीवा से सगाई, रणथंभौर में होगा समारोह

Tags:
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • गांधी परिवार
  • फोटोग्राफी
  • रेहान वाड्रा
  • अवीवा बेग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई