पब का नए साल पर अजीबोगरीब फैसला, बांटेगा कंडोम और ORS, अब मचा बवाल

Raj Singh | Dec 31, 2024, 10:51 IST
Share
PUNE
PUNE

पुणे के एक पब द्वारा आयोजित नए साल की पार्टी में कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट वितरित किए जाने का मामला सुर्खियों में है।

कुछ ही घंटों में नए साल का आगमन होने जा रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का वेलकम करेंगे। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी खबर आई है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही इसकी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, पुणे के एक पब द्वारा आयोजित नए साल की पार्टी में कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट बांटने का फैसला लिया है। पब का दावा है कि इन पैकेट्स का वितरण युवाओं में जागरूकता फैलाने, सुरक्षा को बढ़ावा देने और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इस कदम को लेकर अब विवाद उत्पन्न हो गया है और पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पब के दावे पर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के मुंधवा में स्थित "हाई स्पिरिट्स कैफे" नामक रेस्तरां-सह-पब नए साल की पार्टी के तहत कंडोम और ओआरएस के पैकेट बांट रहा है। पब प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। हालांकि, यह पहल युवा कांग्रेस और अन्य संगठनों द्वारा आपत्ति का कारण बन गई है।

युवा कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

पुणे युवा कांग्रेस ने इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के कृत्य से समाज में गलत संदेश जा सकता है और युवाओं में अनुचित आदतों को बढ़ावा मिल सकता है। उनका कहना है कि पुणे की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से यह कदम सही नहीं है।

आज और कल 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट , वरना नहीं मिल पाएगी फ्लाइट

पुलिस की कार्रवाई

मामले के बाद पुलिस ने पब प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पब प्रबंधन का कहना है कि कंडोम का वितरण कोई अपराध नहीं है और इस पर किसी तरह का कानूनी प्रतिबंध नहीं है।

मंदिर-मस्जिद विवाद पर RSS चीफ मोहन भागवत बोले- न उछालें ऐसे मुद्दे

समाज पर असर

पुणे युवा कांग्रेस का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और युवाओं के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गलत धारणा बन सकती है। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए आलोचना की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महाराष्ट्र समाचार
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र न्यूज
  • पुणे पुलिस
  • कंडोम
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • युवा कांग्रेस
  • न्यू ईयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज