केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : प्याज निर्यात शुल्क किया 20% कम, किसानों को राहत

Jitendra Shrivastava | Mar 22, 2025, 23:01 IST
Share
thesootr
pyaj-niryat-shulk Photograph: (thesootr)

केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 20% शुल्क हटाया, जिससे किसानों को राहत मिली है। यह निर्णय महाराष्ट्र के किसानों की मांग के बाद लिया गया है। किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे थे और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा था।

भारत सरकार ने 22 मार्च 2025 को एक अहम निर्णय लिया और प्याज के निर्यात पर लगे 20 फीसदी शुल्क को हटा दिया। यह निर्णय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। केंद्र सरकार ने यह कदम महाराष्ट्र के किसानों की लगातार मांग के बाद उठाया है, क्योंकि प्याज पर निर्यात शुल्क के कारण किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे थे और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा था।

किसानों की मांग के बाद उठाया कदम

महाराष्ट्र के किसान नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने केंद्र सरकार से पत्र लिखकर प्याज पर निर्यात शुल्क हटाने की अपील की थी। यह कदम किसानों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है, जिन्होंने पहले ही गिरती प्याज की कीमतों और निर्यात शुल्क के कारण कठिनाई का सामना किया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

स्टीव जॉब्स का ऐपल-1 कंप्यूटर रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम, क्या है इसकी कहानी?

IPL 2025: ओपनिंग मैच में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, कोहली-सॉल्ट ने लगाए अर्धशतक

प्याज पर निर्यात शुल्क हटाने का इतिहास

केंद्र सरकार ने पहले 8 दिसंबर 2023 को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जो 3 मई 2024 तक लागू था। बाद में इस प्रतिबंध को हटा लिया गया, लेकिन न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) की पाबंदी लागू की गई थी। फिर 13 सितंबर 2024 को सरकार ने प्याज पर 550 डॉलर प्रति टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य की पांबदी हटा दी और इसके साथ ही 20% निर्यात शुल्क लागू किया था, जो अब तक प्रभावी था। अब इस शुल्क को हटा दिया गया है।

किसानों को मिली राहत

इस निर्णय से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो इस साल फिर से प्याज की कीमतों में गिरावट से परेशान थे। प्याज की कीमतों में इस गिरावट के कारण महाराष्ट्र के लासलगांव और पिंपलगांव जैसी प्रमुख मंडियों में प्याज की आवक बढ़ी है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

प्याज के निर्यात में वृद्धि

हालांकि निर्यात पर पाबंदियां लगने के बावजूद, भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 17.17 लाख टन प्याज का निर्यात किया। 2024-25 में अब तक 11.65 लाख टन प्याज का निर्यात हो चुका है। इस दौरान जनवरी 2025 में सबसे अधिक 1.85 लाख टन प्याज का निर्यात हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

अनोखी शादी: आत्महत्या करने गई महिला को शख्स ने बचाया, अब दोनों पति-पत्नी

पुलिस कैंप में विस्फोट : फ्राइंग पैन में गोलियां गर्म कर निकाल रहा था बारूद, हादसा टला

रबी सीजन में प्याज का उत्पादन बढ़ा

रबी सीजन में प्याज का उत्पादन इस वर्ष 227 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 192 लाख टन से 18% अधिक है। भारत के कुल प्याज उत्पादन में रबी का योगदान लगभग 70-75% है, और यह अक्टूबर/नवंबर तक खरीफ सीजन का प्याज बाजार में आने तक कीमतों में स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।

प्याज की कीमतों में

मंडी और खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में प्याज की कीमतों में 39% की गिरावट आई है, जबकि खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में 10% की कमी आई है।

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • किसान
  • शुल्क
  • प्याज निर्यात
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज