Stock Market के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला , राहुल गांधी ने PM MODI और शाह को घेरा

Aparajita Priyadarshini | Jun 06, 2024, 18:31 IST
Share
fgrewg
fgrewg

लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक ( 5.74% ) की गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

Rahul Gandhi : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह , BJP नेताओं और एग्जिट पोल्स कराने वाले पोल्सटर्स पर देश का सबसे बड़ा कथित शेयर मार्केट घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस कथित घोटाले की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के गठन की मांग की है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 4 जून को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपए हो गया थो। जो एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें...

इतिहास गवाह है...अयोध्या ने हमेशा सच्चे राजा के साथ विश्वास घात किया!

सवाल: पहले भी आपने कई मामलों में JPC जांच की मांग कर चुके हैं। इस मामले में क्या आप कोर्ट में जाएंगे या पुलिस थाने में शिकायत करवाएंगे?
जवाब:हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि जो भी हुआ है, वह नॉर्मल नहीं है। वित्त मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने इंडिकेशन दिया था। अडाणी जी के चैनल के जरिए इंटरव्यू देकर लोगों को मैसेज दिया था। इसके बाद ही लोगों ने इन्वेस्टमेंट किया था। फिलहाल तो हम JPC की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों को इस मामले में पता चल सके।

सवाल: जिनके शेयर सबसे ज्यादा खरीदे और बेचे गए। क्या उनकी भी जांच होनी चाहिए?
जवाब:ये एकदम क्लियर है कि स्कैम हुआ है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने डॉयरेक्ट कहा कि स्टॉक मार्केट ऊपर जाएगा। PM ने साफ कह दिया कि स्टॉक खरीदना चाहिए। जब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस तरह की बात करते हैं तो जनता का विश्वास बढ़ता है। इन लोगों को पहले से मालूम था कि रिजल्ट 400-300 सीट का नहीं है। फिर भी मार्केट को अस्थिर करने की कोशिश की।

सवाल:क्या आप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर स्कैम करने का आरोप लगा रहे हैं?
जवाब:हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं। अगर मामले की जांच होगी तो सब साफ-साफ पता चल जाएगा। इसके लिए गलत एग्जिट पोल चलाए गए। उन्हीं के लोगों ने इन्वेस्ट किया और उनको फायदा हुआ और बाकी लोगों को घाटा हुआ। इस मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री डायरेक्ट इन्वॉल्व हैं। Stock Market Crashes | rahul gandhi alleges biggest stock market scam

सवाल: क्या अडाणी को फायदा देने के लिए ऐसा किया गया है?
जवाब:नहीं। लेकिन मेरे कहने का अर्थ है कि अडाणी का कनेक्शन हो सकता है। इसमें भाजपा के सबसे बड़े नेताओं को रिटेल इन्वेस्टर को मैसेज दिया है कि आपको स्टॉक खरीदना चाहिए। उनके पास गलत एग्जिट पोल होने की जानकारी थी। उनके पास जानकारी थी कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा और वो जानते थे कि 4 जून को क्या होने वाला है?
इस सबसे लोगों का 30 लाख करोड़ रुपए डूब गया है। हजारों-लाखों करोड़ रुपए का चुने हुए लोगों को फायदा हुआ है। इसी वजह से हम जांच चाहते हैं।

सवाल: क्या इस बार के शेयर मार्केट का स्कैम और अडाणी का हिंडनबर्ग मामले में एक साथ जांच हो?
जवाब:ये एक बड़ा इश्यू है और अडाणी मामले से बड़ा केस है। हालांकि ये दोनों केस एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हालांकि इसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शेयर मार्केट खरीदने की सलाह दी थी। ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री स्टॉक मार्केट पर अपनी राय दिए हैं। उन्होंने कई बार इस बात को दोहराया।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Stock Market Crashes
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई