हाथरस जाएंगे राहुल गांधी , पीड़ितों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Ravi Singh | Jul 04, 2024, 23:12 IST
Share
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 5 जुलाई को हाथरस जाएंगे। राहुल हाथरस में पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से हाथरस जाएंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 5 जुलाई को हाथरस जाएंगे। राहुल हाथरस में पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से हाथरस जाएंगे। हाथरस में भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस घटना में स्वयंभू भगवान भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि की ओर से एक कार्यक्रम किया गया था।

आयोजन समिति से जुड़े छह लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार 2 जुलाई को हुई भगदड़ मामले में यूपी पुलिस ने 6 लोगों गिरफ्तार किए कर लिया है। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो पता चला है कि यह लोग आयोजन समिति में थे। पूर्व में भी यह कई आयोजन करा चुके हैं। इन लोगों का काम पंडाल की व्यवस्था कर भीड़ इकट्ठा करना होता है।

आयोजक पर 1 लाख का इनाम

कथा का आयोजन वेद प्रकाश मधुकर ने कराया है। पुलिस का कहना है कि वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर 1 लाख का इनाम रखा गया है। मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ NBW इशू कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

हाथरस भगदड़ : कौन है वो 6 लोग जिनको यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोले बाबा पर कितने मुकदमे

बाबा के ऊपर आगरा के थाने में 2002 में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाबा पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। आगरा में एक बच्ची की मत्यु हुई थी, उस वक्त बाबा ने दावा किया था कि मैं बच्ची को जिंदा कर दूंगा तब बाबा पर केस हुआ था।

2 जुलाई को हुआ था हादसा

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार 2 जुलाई को हादसा हुआ था। जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravi kushwah
ravi kushwah

Tags:
  • राहुल गांधी
  • हाथरस
  • rahul gandi
  • हाथरस भगदड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच