ठिठुरते हुए आधी रात को एम्स पहुंचे राहुल गांधी और बोले…

Siddhi Tamrakar | Jan 17, 2025, 08:53 IST
Share
राहुल गांधी 1
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दिल्ली AIIMS के बाहर फुटपाथ पर सो रहे मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि इलाज के लिए इंतजार और ठंड में मरीजों की दुर्दशा सरकार की विफलता है।

राहुल गांधी ने गुरुवार रात अचानक दिल्ली के AIIMS अस्पताल के बाहर का दौरा किया। यहां उन्होंने उन मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की, जो इलाज के लिए दूर-दराज से आए हैं और सड़कों, फुटपाथों, व सबवे पर रहने को मजबूर हैं। ठिठुरती सर्दी में खुले आसमान के नीचे सो रहे इन लोगों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

केंद्र और दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता।" उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर इन मरीजों और उनके परिवारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि सरकारें जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही हैं।

राहुल ने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस ने इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इलाज के लिए महीनों तक इंतजार करना और ठंड में फुटपाथ पर रहना दिल्ली AIIMS की हकीकत बन गई है। राहुल गांधी ने मरीजों की दुर्दशा को उजागर करते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

मोदी और दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का हमला

इस दौरे के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार और दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि दोनों सरकारों ने मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। राहुल गांधी का यह दौरा उनकी संवेदनशील छवि को और मजबूत करता है और जनता की समस्याओं को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • National News
  • दिल्ली सरकार
  • BJP
  • दिल्ली न्यूज
  • AIIMS Delhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा