हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 24 घंटे के अंदर मौत ने चौंकाया

Ravi Singh | Feb 12, 2025, 18:30 IST
Share
history sheeter Virdharam death
history sheeter Virdharam death

राजस्थान की बाड़मेर पुलिस द्वारा एक नामी तस्कर की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त करने का मामला सामने आया है, जिसमें 24 घंटे के भीतर ही आरोपी की अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

राजस्थान की बाड़मेर पुलिस द्वारा इलाके के एक नामी तस्कर की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त करने का मामला सोमवार 10 फरवरी को सामने आया था। इस कार्रवाई के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर विरधाराम के घर पर की गई। उस समय वह घर पर नहीं था। जब्ती को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि हिस्ट्रीशीटर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है....

मौके पर हुई मौत

पुलिस के मुताबिक यह हिस्ट्रीशीटर सदर थाने का है। फिलहाल वह अवैध मादक पदार्थ तस्करी में जमानत पर था। उसके पास तीन करोड़ की अवैध संपत्ति थी जिसे पुलिस ने सोमवार को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर विरधाराम अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने के लिए बिहार के गया जा रहा था। इसी बीच मंगलवार 11 जनवरी की सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिवार पर EOW ने दर्ज की एफआईआर

Gwalior IT Raid : टैक्स चोरी के आरोप में परिवार हॉस्पिटल ग्रुप पर छापा, जांच जारी

557faf61-229
557faf61-229


करोड़ों की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार मृतक विरधाराम सियोल बाड़मेर जिले के गाला बेरी गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ सदर कोतवाली, बायतु समेत प्रदेश के विभिन्न थानों में 10 मामले दर्ज थे, जिसमें पुलिस ने पिछले दिनों उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी जमानत पर जेल से बाहर था। सोमवार को पुलिस ने तस्कर के घर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आलीशान बंगला, एसयूवी कार और 3 लग्जरी बसों समेत करीब तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

विरधराम की पत्नी वी.आर. सियोल कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालकिन हैं। उनका बस का कारोबार है। विरधराम की सात साल की बेटी, पांच साल का बड़ा बेटा और तीन साल का छोटा बेटा है। इसके अलावा परिवार में बुजुर्ग माता-पिता भी हैं।
f3eb2de8-7b5
f3eb2de8-7b5


कारोबार में मंदी के कारण था परेशान

मामले को लेकर लोगों ने बताया कि आरोपी विरधराम कुछ दिनों से पुलिस कार्रवाई और कारोबार में मंदी के कारण परेशान था। इस पर किसी ने उसे सलाह दी थी कि उसके असंतुष्ट पूर्वजों का गुस्सा उस पर है। इसलिए अपने पूर्वजों को संतुष्ट करने के लिए उसे बिहार के गया जी में तर्पण करना होगा।

येे खबर भी पढ़ें....

रेत खनन: भिण्ड में रोक के बावजूद रेत की लूट, चार पनडुब्बी की जप्त

रोजगार सहायक के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 25 लाख कैश समेत मिली करोड़ों की संपत्ति

साथी घायल, विरधाराम की मौत

पूर्वजों को संतुष्ट करने के लिए के लिए विरधाराम सोमवार शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ सियोल से बिहार के गया के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कानपुर के पास उसकी स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार विरधाराम की मौत हो गई और उनके साथी घायल हो गए। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन, दुर्घटनाग्रस्त कार और एक मृत व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर विरधाराम की है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Barmer News
  • हिंदी न्यूज
  • हिस्ट्रीशीटर विरधाराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा