जयपुर के जंगल में 24 नीलगाय के कटे सिर मिलने से सनसनी, शिकारी गिरफ्तार

Vikram Jain | Jan 10, 2025, 24:35 IST
Share
Rajasthan Jaipur 24 Nilgai hunting
Rajasthan Jaipur 24 Nilgai hunting

जयपुर में 24 नीलगाय के शिकार से वन विभाग और पुलिस में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने जंगल से नीलगाय के सिर, खाल समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास चौमूं में 24 नीलगाय के कटे हुए सिर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने जंगल से नीलगाय के सिर, खाल समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। इधर, लोगों ने मौके से भाग रहे एक शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो शिकारी भाग निकले। पुलिस ने शिकारी के कब्जे से बंदूक, 150 कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। साथ ही दो आधार कार्ड भी मिले हैं।

कटे हुए सिर देखकर दंग रह गए ग्रामीण

पूरा मामला कालाडेरा थाना क्षेत्र के सबलपुरा गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह जब वे जंगल में पहुंचे तो उन्हें करीब 24 नीलगायों के कटे हुए सिर दिए। साथ ही मौके पर खाल और अवशेष पड़े थे। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर शिकारी को दबोच लिया। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

दुनिया भर की 35 हजार ऑनलाइन फार्मेसी अवैध, इस रिपोर्ट में दावा

फरार शिकारियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया शिकारी विकास बावरिया को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले 2 शिकारी भाग निकले। शिकारी विकास से उसके फरार साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही फरार शिकारियों को गिरफ्तार करेगी। आरोपी से बंदूक, 150 कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

हफ्ते में 90 घंटे करो काम..L&T चेयरमैन ने एम्प्लॉइज को दिया सुझाव

नीलगाय की खाल और कटे हुए सिर बरामद

इधर, बड़ी संख्या में नीलगाय के शिकार की सूचना मिलते ही वन क्षेत्रीय अधिकारी अजय बड़गुर्जर वन विभाग की टीम के साथ जंगल में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। वन विभाग की टीम को जंगल में नीलगाय की खाल और सिर मिले हैं। इन नीलगायों की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या की गई थी। फिलहाल वन विभाग ने मामले में जांच तेज कर दी है।

क्या सगे भाई-बहन कर सकते हैं शादी, PAK में निकाह पर क्यों मचा हंगामा

यह शिकार बड़े गिरोह का काम

सहायक वन संरक्षक (ACF) जयपुर नॉर्थ राजीव शर्मा ने बताया कि नीलगायों के शिकार किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जंगल में करीब 24 नीलगाय का शिकार किया गया है। मौके से एक शिकारी को पकड़ा गया है। शिकारी को कालाडेरा पुलिस के हवाले किया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके से खाल और काटे गए सिर बरामद किए हैं। ACF ने बताया कि इलाके में लंबे समय से नीलगाय का चल रहा था। यह शिकार किसी बड़े गिरोह का काम है। ACF ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंडा खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, एक्सपर्ट ने दी राय

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर न्यूज
  • नीलगाय का शिकार
  • जयपुर वन विभाग
  • शिकारी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच