फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल, 7 साल पुराने केस में सजा, जानें मामला

Vikram Jain | Jan 23, 2025, 20:09 IST
Share
ram gopal verma sentenced three months jail cheque bounce case
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को सजा Photograph: (the sootr)

मुंबई की अदालत ने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा को तीन महीने के जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा चेक बाउंस मामले में सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट में गैरमौजूदगी के कारण स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक रामगोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में तीन महीने के जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सात साल से चल रहे चेक बाउंस के मामले में यह फैसला सुनाया। यह मामला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत था। साथ ही कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए स्थायी गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।

गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वर्मा की कोर्ट में गैरमौजूदगी के कारण उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि वर्मा को तीन महीने के भीतर शिकायतकर्ता को 3.72 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा, या उन्हें अतिरिक्त तीन महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा। कोर्ट का यह फैसला उनके नए प्रोजेक्ट ‘सिंडिकेट’ की घोषणा के पहले आया है।

पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार पर IT का एक्शन, घर और ऑफिस पर रेड, एयरपोर्ट से पकड़ा

सजा सुनाते हुए बोले मजिस्ट्रेट

वर्मा को सजा सुनाते हुए मजिस्ट्रेट वाईपी पुजारी ने स्पष्ट किया कि वर्मा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 428 के तहत किसी भी प्रकार के सेट-ऑफ के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि मुकदमे के दौरान उन्होंने हिरासत में कोई समय नहीं बिताया। मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि फैसले के दिन आरोपी गैरहाजिर रहा, उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए और संबंधित पुलिस स्टेशन के माध्यम से गिरफ्तारी की जाए।

दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार पुष्पा-2, रीलोडेड वर्जन से पहले इतना कलेक्शन

जानें क्या पूरा मामला

दरअसल, राम गोपाल वर्मा को 7 साल पुराने केस में सजा सुनाई गई हैष चेक बाउंस का यह मामला साल 2018 का है। यह रामगोपाल वर्मा की फर्म की ओर से जारी किया गया गया था। 2018 में 'श्री' नाम की कंपनी द्वारा मामला दर्ज किया गया था। कंपनी के प्रतिनिधि महेशचंद्र मिश्रा ने राम गोपाल वर्मा की फर्म का चेक बाउंस होने के बाद केस दर्ज कराया था। चेक बाउंस मामले में सात साल से वर्मा के खिलाफ सुनवाई चल रही थी, अब अदालत ने उन्हें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

हाई कोर्ट की चिंता: नाबालिगों के लिव-इन बने बड़ी चुनौती

रामगोपाल वर्मा पर आर्थिक संकट

दरअसल, मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने सत्या, रंगीला और सरकार जैसी हिट फिल्मों बनाई हैं। वर्मा पिछले कुछ सालों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनकी वित्तीय स्थिति और भी कठिन हो गई, और उन्हें अपना दफ्तर बेचने की नौबत आ गई।

अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्माता ने पीड़ित परिवार को दिए दो करोड़ रुपए

Tags:
  • मुंबई समाचार
  • बॉलीवुड
  • सजा
  • Ram Gopal Verma
  • डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा
  • कोर्ट का फैसला
  • चेक बाउंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग