SIT को मिले अहम सबूत लीक, राम मंदिर में 42 दिन में 70 बार हुई चोरी
Amresh Kushwaha | Jun 27, 2026, 15:24 IST
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लेकर SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि मंदिर में 42 दिनों में 70 बार चोरी हुई है। CCTV फुटेज और ऑडिट रिपोर्ट में खामियां मिली हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राम मंदिर में 27 अप्रैल से 05 जून के बीच 42 दिनों में 70 बार चोरी हुई है।
- SIT (Special Investigation Team) को CCTV फुटेज से अहम सबूत मिले हैं।
- तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट में भी गंभीर खामियां पाई गई हैं।
- ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।
- 8 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पूछताछ जारी है।
42 दिन, 70 बार चोरी का चौंकाने वाला खुलासा
SIT ने इस पूरी अवधि की CCTV (Closed Circuit Television) फुटेज की गहराई से पड़ताल की। इसमें कई अहम सबूत हाथ लगे जिनके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गणना कक्ष में मिली बड़ी खामियां
इसके अलावा पर्यवेक्षण के स्तर पर जवाबदेही को लेकर घोर अस्पष्टता मिली है। यानी यह तय ही नहीं था कि किसकी क्या जिम्मेदारी है। आंतरिक नियंत्रण प्रणाली इतनी कमजोर थी कि चोरी होती रही और पकड़ में नहीं आई।
तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट में भी लाल निशान
यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया पर चांदी की ईंटों को लेकर वायरल हो रहे कई दावे बेबुनियाद निकले हैं। SIT ने स्पष्ट किया कि अनुराग रस्तोगी द्वारा दान की गई चांदी की ईंटों से जुड़े दावे झूठे हैं। ट्रस्ट के अभिलेखों में दान का पूरा विवरण दर्ज है। 21 जुलाई 2020 और 28 जुलाई 2020 को दो बार दान मिला था जिसमें कुल 38 किलो चांदी का उल्लेख है। 29 जुलाई 2020 को 25.576 किलोग्राम चांदी की ईंटें दान में मिलीं जिन्हें गलाकर बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
यह इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है जब SIT की रिपोर्ट और FIR दर्ज होने के बाद मामले पर देशभर में नजरें टिकी हैं।
8 आरोपियों पर FIR, सभी गिरफ्तार
इन सभी पर BNS (Bharatiya Nyaya Sanhita) यानी भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। पूछताछ जारी है और जांच आगे बढ़ रही है।
सोर्स: SIT जांच रिपोर्ट, श्रीराम जन्मभूमि थाना FIR, ट्रस्ट आंतरिक ऑडिट रिकॉर्ड, सूत्र
ये खबरें भी पढ़िए...
रावण ने माता सीता चुराई, इन्होंने करोड़ों की श्रद्धा : राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
राम मंदिर चढ़ावा गबन: SOP तोड़ी गई, ड्राइवर के पास मिली हुंडियों की चाबियां
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा राम मंदिर ट्रस्ट, चंदा चोरी विवाद के बीच दिया इस्तीफा
दिग्विजय बोले BJP, RSS राम मंदिर लूट रहे, इंदौर में पुलिस को पीटने वाले को पहचानते हैं TI
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav