थिएटर्स के बाद संसद में दिखाई जाएगी 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग

Jitendra Shrivastava | Feb 03, 2025, 17:57 IST
Share
thesootr
-screening-in-parliament Photograph: (thesootr)

संसद में 15 फरवरी को 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की विशेष स्क्रीनिंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से कई विशिष्ट लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। यह फिल्म भारत में 24 जनवरी को रिलीज हुई थी...

जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का प्रदर्शन संसद में किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। 32 साल बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ऑडियंस ने भी इसे खूब सराहा है। अब इसका असर संसद में भी दिखाई देगा।

फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने बताया कि 15 फरवरी को संसद भवन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सांसद और सांस्कृतिक जगत के प्रमुख व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष सहित खास लोग होंगे मौजूद

गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने इसे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रामायण की कालातीत कथा का सम्मान है। रामायण की इस विशेष स्क्रीनिंग के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े खास लोग मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा

पीएम विदेशी मेहमानों को देते हैं गीता और रामायण : सीएम मोहन यादव

जानिए फिल्म के बारे में...

'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' को 1993 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिखाया गया था। हालांकि, तब इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था।

2000 के दशक में यह फिल्म भारतीय टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई। इस फिल्म को हाल ही में 24 जनवरी को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

रामायण नहीं है काल्पनिक, अब चीन ने खोजे भगवान श्रीराम के पदचिह्न

रामायण की चौपाई 'ताहि बधे कुछ पाप न होई'.. बोलकर जज ने सुनाई फांसी की सजा

फिल्म में कलाकारों की आवाज

फिल्म के हिंदी संस्करण में राम के किरदार को अरुण गोविल ने आवाज दी है। सीता के लिए नम्रता साहनी और रावण के लिए दिवंगत अमरीश पुरी ने अपनी आवाज दी।

इसके अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक के रूप में भूमिका निभाई है। प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए संस्करण के हिसाब से संशोधित किया है।

FAQ- खबर से संबंधित सवाल

  1. रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की विशेष स्क्रीनिंग कब होगी?
    इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को संसद भवन में आयोजित होगी।
  2. इस आयोजन में कौन-कौन उपस्थित होंगे?
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित होंगे।
  3. 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का निर्देशन किसने किया है?
    फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है।
  4. फिल्म के हिंदी संस्करण में किसने आवाज दी है?
    हिंदी संस्करण में अरुण गोविल ने राम, नम्रता साहनी ने सीता और अमरीश पुरी ने रावण को आवाज दी है।
  5. यह फिल्म पहले कब और कहां प्रदर्शित हुई थी?
    यह फिल्म 1993 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रदर्शित की गई थी।


Tags:
  • ओम बिरला
  • रामायण
  • Parliament House
  • संसद भवन
  • लोकसभा अध्यक्ष
  • Ramayan
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा