रेलवे इस दिन से शुरू कर रहा रामायण यात्रा, मिलेगा भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका

Amresh Kushwaha | Jul 03, 2025, 11:40 IST
Share
ramayan-yatra
ramayan-yatra

आईआरसीटीसी 25 जुलाई से एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू करेगा। इस यात्रा को रामायण यात्रा का नाम दिया गया है। इसके जरिए यात्रियों को भारतीय संस्कृति का अनूठा अनुभव मिलेगा।

भारत में धार्मिक यात्रा की परंपरा प्राचीन और गौरवमयी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने घोषणा की है कि वह 25 जुलाई से एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू करेगा। इस यात्रा को रामायण यात्रा (Ramayan Yatra) कहा जाएगा। जानें रामायण यात्रा के बारें में विस्तर से...

ये खबर भी पढ़िए...भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम

जानें क्या है रामायण यात्रा...

25 जुलाई से शुरू होने वाली रामायण यात्रा तीर्थ यात्रियों को भगवान राम से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। इस यात्रा में श्रद्धालु केवल धार्मिक अनुभव ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास के अमूल्य धरोहरों का भी अनूठा अनुभव करेंगे।

आईआरसीटीसी की इस यात्रा का मार्ग अयोध्या से रामेश्वरम तक होगा। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली यह यात्रा 16 रातों और 17 दिनों की होगी। इसमें भगवान राम से जुड़े कई स्थानों को शामिल किया गया है, जैसे अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, चित्रकूट, हम्पी और रामेश्वरम।
02b7dbae-60d
02b7dbae-60d


ये खबर भी पढ़िए...रेलवे ने लॉन्च किया नया RailOne Super App , प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी टिकट बुकिंग की सुविधा

दिल्ली से रामेश्वरम तक जाएगी ट्रेन

Ramayan Yatra दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी और रामेश्वरम तक जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को भगवान राम के जीवन से जुड़े अनेकों स्थानों का दर्शन होगा।

यात्रा के प्रमुख गंतव्य

  • अयोध्या (Ayodhya)- राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
  • नंदीग्राम (Nandigram)- भरत-हनुमान मंदिर, भरत कुंड।
  • जनकपुर (Janakpur, Nepal)- राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर, परशुराम कुंड।
  • सीतामढ़ी (Sitamarhi, Bihar)- जानकी मंदिर, पुनौरा धाम।
  • बक्सर (Buxar)- राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
  • वाराणसी (Varanasi)- तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती।
  • प्रयागराज (Prayagraj)- त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम।
  • चित्रकूट (Chitrakoot)- गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिर।
  • नासिक (Nashik)- त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
  • हम्पी (Hampi)- अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर।
  • रामेश्वरम (Rameswaram)- रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी।
ae4898fe-d58
ae4898fe-d58


ये खबर भी पढ़िए...ब्रॉडगेज से जुड़ेगा राजिम और धमतरी: जल्द शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा,रेलवे ने तेज की तैयारियां

यात्रा की प्रमुख बातें

  • समय- यात्रा 16 रातों और 17 दिनों की होगी। इसमें तीर्थ यात्रियों को सभी प्रमुख स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।
  • आहार- यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन (चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना) दिया जाएगा।
  • दूरी और मार्ग- यह यात्रा दिल्ली से अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी और फिर दिल्ली लौटेगी।
  • बोर्डिग स्टेशन- दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा।
  • डिपार्चर डेट- 25 जुलाई 2025
  • विशेष आकर्षण: राम जन्मभूमि, रामेश्वर नाथ मंदिर, त्रिवेणी संगम, तुलसी मानस मंदिर जैसी धार्मिक स्थलें।

यात्रा का सामाजिक प्रभाव

Ramayan Yatra के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा। यह यात्रा तीर्थ यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर देगी। साथ ही, भारतीय समाज में धार्मिक एकता और भाईचारे को भी प्रोत्साहित करेगी। यह धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों की भी शुरुआत करेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

अयोध्या यात्रा | रामेश्वरम यात्रा | आईआरसीटीसी का पैकेज | आईआरसीटीसी टूर | आईआरसीटीसी टूर पैकेज | भारतीय रेलवे अपडेट | भारतीय रेलवे न्यूज

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • धार्मिक यात्रा
  • IRCTC
  • आईआरसीटीसी
  • आईआरसीटीसी टूर
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • अयोध्या यात्रा
  • रामेश्वरम
  • आईआरसीटीसी का पैकेज
  • आईआरसीटीसी टूर पैकेज
  • रामायण यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच