ATM से कैश निकालने और कार्ड पेमेंट के नियम बदले, फ्री लिमिट खत्म होने के बाद लगेगा 23 रुपए चार्ज, जानें RBI की नई गाइडलाइन

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
एटीएम से फ्री पैसे निकालने की लिमिट वही, ज्यादा ट्रांजैक्शन पर इतना चार्ज लगेगा
एटीएम से फ्री पैसे निकालने की लिमिट वही, ज्यादा ट्रांजैक्शन पर इतना चार्ज लगेगा

ATM से पैसे निकालते हैं या कार्ड से पेमेंट करते हैं? तो RBI के नए नियम जरूर जान लें। अब फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने पर बैंक 23 रुपए तक चार्ज वसूल सकेंगे। हालांकि, एटीएम से पैसे निकालने का ट्रांजैक्शन फेल होने पर कोई पैसा नहीं कटेगा। RBI के नए नियम 27 नवंबर से लागू हो चुके हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से कैश निकालने और कार्ड पेमेंट से जुड़े नियमों को एक जगह शामिल किया है। इससे ग्राहकों को ट्रांजैक्शन और चार्ज की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी। लेकिन अब बैंक लिमिट खत्म होने से पहले ग्राहकों को अलर्ट भी भेजेंगे। इतना ही नहीं, चुनिंदा दुकानों से UPI और कार्ड के जरिए कैश निकालने की सुविधा भी मिलेगी। आइए, जानें RBI की नई गाइडलाइन में क्या-क्या बदला है।

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी

RBI के नए नियमों में एटीएम से पैसे निकालने की फ्री लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसमें पैसे निकालने के साथ अन्य नॉन-फाइनेंशियल काम भी शामिल होंगे।दूसरे बैंक के एटीएम इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों में हर महीने तीन फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

वहीं, नॉन-मेट्रो शहरों में हर महीने पांच फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा होगी। हालांकि, अपने बैंक और दूसरे बैंक के एटीएम इस्तेमाल करने पर फ्री ट्रांजैक्शन की कुल सीमा 5 ही रहेगी। बैंक चाहें तो ग्राहकों को इससे अधिक फ्री ट्रांजैक्शन भी दे सकते हैं।
RBI का नया दांव: बैंक खाते में लगेगा 'इमरजेंसी ब्रेक', साइबर ठगी पर लगेगी लगाम! | RBI's New Move: 'Emergency Break' for Bank Accounts, Curbing Cyber Fraud!
RBI New Rules: बैंक खाते में लगेगा इमरजेंसी ब्रेक, एक क्लिक में रुकेगी पैसों की निकासी, साइबर ठगों पर लगेगी लगाम!
24 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
सोचिए, आपके मोबाइल पर अचानक बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आए और आपने कोई लेनदेन ही न किया हो। ऐसे में बैंक से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने में लगने वाला थोड़ा सा समय भी आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है। इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित बनाने की तैयारी की है।

फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज

अगर ग्राहक महीने में मिलने वाले फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन इस्तेमाल कर लेते हैं, तो इसके बाद पैसे निकालने पर चार्ज देना होगा। बैंक हर ज्यादा ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 23 रुपए और लागू टैक्स वसूल सकेंगे। RBI ने बैंकों को ग्राहकों को अलर्ट भेजने की व्यवस्था करने को कहा है। इस अलर्ट से ग्राहक जान सकेंगे कि उन्होंने महीने में कितने फ्री ट्रांजैक्शन इस्तेमाल किए हैं। साथ ही, उन्हें यह भी पता चलेगा कि अगला ट्रांजैक्शन करने पर कितना चार्ज लग सकता है। एटीएम पर भी मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्क्रीन, पोस्टर या स्टिकर का इस्तेमाल किया जाएगा।

एटीएम से पैसे नहीं निकले तो नहीं लगेगा चार्ज

एटीएम से पैसे निकालते समय कई बार तकनीकी खराबी के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ऐसे मामलों में ग्राहकों को राहत मिलेगी। अगर एटीएम में कैश नहीं है या मशीन, सॉफ्टवेयर अथवा कम्युनिकेशन में समस्या है, तो फेल ट्रांजैक्शन को वैलिड नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में ग्राहक से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसे फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट में भी नहीं गिना जाएगा।

गलत PIN डालने या बैंक की तरफ से वैलिडेशन में गड़बड़ी के कारण ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा, एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट, चार्ज और फ्री ट्रांजैक्शन की जानकारी हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में उपलब्ध करानी होगी।

ईपीएफओ की नई सुविधा: अब अपनी मर्जी से पीएफ खाते में जमा करें अतिरिक्त पैसा, जानें पूरी तैयारी | EPFO New Facility: Now deposit extra money in PF account as per your wish, know the full preparation
EPFO New Facility: अब अपनी मर्जी से पीएफ खाते में जमा कर सकेंगे अतिरिक्त पैसा, जानें क्या है ईपीएफओ की नई तैयारी
26 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>EPFO New Rule: </b>कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ खाताधारकों को एक नई सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े पीएफ खाते में सीधे अतिरिक्त पैसा जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर्स को भी इस प्रस्तावित व्यवस्था का फायदा मिल सकता है।

अब दुकानों से भी निकाल सकेंगे कैश

RBI ने ग्राहकों को दुकानों और मर्चेंट आउटलेट से कैश निकालने की सुविधा भी दी है। इसके लिए ग्राहक डेबिट कार्ड, फुल KYC वाले प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) और UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत ग्राहक एक बार में अधिकतम दो हजार रुपए निकाल सकेंगे। वहीं, महीने में कुल 10 हजार रुपए तक कैश निकालने की अनुमति होगी।

इस सुविधा के लिए ग्राहक से लिया जाने वाला चार्ज 1% से ज्यादा नहीं होगा। खास बात यह है कि ग्राहक बिना कोई सामान खरीदे भी दुकान से कैश निकाल सकेंगे। अगर ग्राहक खरीदारी के साथ कैश निकालता है, तो बिल या रसीद में खरीदारी की रकम और कैश निकालने की रकम अलग-अलग दिखाई जाएगी। बैंक मर्चेंट की जांच करेंगे और बोर्ड से मंजूर पॉलिसी के तहत यह सुविधा देंगे।

कार्ड पेमेंट के नियमों में भी बदलाव

RBI ने कार्ड से भुगतान करने के नियमों में भी कुछ बदलाव किए हैं। अब पांच हजार रुपए तक के कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए ज्यादा ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होगी। अगर पेमेंट पांच हजार रुपए से ज्यादा का है, तो कार्ड को मशीन में डालकर ज्यादा ऑथेंटिकेशन करना होगा। हालांकि, ग्राहक चाहें तो किसी भी रकम के पेमेंट के लिए PIN का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक और दुकानदार ग्राहकों को केवल कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे।

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी: लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने के लिए महीनों का इंतजार | Digital Surveillance on Bank Accounts: Strict Action on Lakhs of Online Transactions, Months of Waiting to Reactivate Accounts
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
12 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>अगर आप अपने बचत खाते से बार-बार बड़ी रकम ऑनलाइन भेजते या मंगाते हैं, तो अब थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बैंक ऐसे खातों पर खास नजर रख रहे हैं, जिनमें कम समय में लाखों रुपए का लेनदेन हो रहा है। किसी खाते में संदिग्ध गतिविधि मिलने पर बैंक उस पर रोक भी लगा रहे हैं।

कार्ड की लिमिट और सुविधाओं पर ग्राहक का नियंत्रण

नए नियमों के तहत बैंक ग्राहकों को 24 घंटे कार्ड से जुड़ी सुविधाएं बदलने का विकल्प देंगे। ग्राहक अपने कार्ड से घरेलू, इंटरनेशनल, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को चालू या बंद कर सकेंगे। इसके अलावा, ग्राहक जरूरत के मुताबिक कार्ड की ट्रांजैक्शन लिमिट भी बदल सकेंगे। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक पात्र ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प भी देंगे। बिना कार्ड मौजूदगी वाले पेमेंट में कार्ड की असली जानकारी स्टोर करने पर रोक से जुड़े नियम भी लागू होंगे।

RBI ने 42 पुराने सर्कुलर को नए नियमों में शामिल किया

RBI ने एटीएम और कैश निकालने से जुड़े 17 पुराने सर्कुलर को नए निर्देशों में शामिल किया है। वहीं, कार्ड पेमेंट से जुड़े 25 पुराने सर्कुलर को भी इसमें जोड़ा गया है। ये नए नियम पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के तहत जारी किए गए हैं। ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए आरबीआई इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम, 2026 और फेल ट्रांजैक्शन से जुड़े मौजूदा नियम लागू होंगे।

X (पहले ट्विटर) पर आया नया फीचर: अब 18 महीने पहले शेड्यूल करें फोटो-वीडियो पोस्ट | X (formerly Twitter) gets a new feature: Now schedule photo-video posts 18 months in advance
WhatsApp के बाद X पर आया कमाल का फीचर, अब 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे फोटो-वीडियो वाली पोस्ट
28 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
WhatsApp के बाद अब एक और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के काम को बेहद आसान बना दिया है। अक्सर सोशल मीडिया चलाते वक्त हमारे दिमाग में अचानक से कोई बढ़िया बात आती है। इतना ही नहीं हमारे पास पोस्ट करने के लिए कंटेंट तैयार होता है लेकिन सही समय पर उसे शेयर करना हम भूल जाते हैं।

FAQs

  1. RBI के नए नियमों के तहत एटीएम से कितने फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे?
    ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे, जिसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन शामिल हैं।
  2. एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर ग्राहक से क्या चार्ज लिया जाएगा?
    अगर एटीएम से पैसे निकालते समय तकनीकी खराबी या अन्य समस्याओं के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो ग्राहक से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा और इसे फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट में भी नहीं गिना जाएगा।
  3. RBI ने दुकानों से कैश निकालने के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं दी हैं?
    RBI ने ग्राहकों को दुकानों और मर्चेंट आउटलेट से कैश निकालने की सुविधा दी है, जिसके लिए ग्राहक डेबिट कार्ड, फुल KYC वाले प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) और UPI का उपयोग कर सकते हैं। एक बार में अधिकतम दो हजार रुपए निकालने और महीने में कुल 10 हजार रुपए निकालने की अनुमति होगी।
Tags:
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • RBI ATM Withdrawal Rules
  • आरबीआई एटीएम निकासी नियम
  • Card Payment Rules RBI
  • कार्ड भुगतान नियम आरबीआई
  • Free ATM Transactions Limit
  • RBI ATM Rules
  • फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन
  • एटीएम नियम
  • कार्ड पेमेंट नियम
जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़

By Harrison Masih

जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़
शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में प्रोटोकॉल की चूक! पहले एयरोब्रिज पर इंतजार, फिर सीट पर मिला दूसरा यात्री

By Kaushiki

शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में प्रोटोकॉल की चूक! पहले एयरोब्रिज पर इंतजार, फिर सीट पर मिला दूसरा यात्री
UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड

By Harrison Masih

UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड
राजस्थान की इकोनॉमी को डॉलर का डबल डोज: सालाना 15 हजार करोड़ रुपए भेज रहे प्रवासी, 7 साल में बढ़ा 25% रेमिटेंस

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की इकोनॉमी को डॉलर का डबल डोज: सालाना 15 हजार करोड़ रुपए भेज रहे प्रवासी, 7 साल में बढ़ा 25% रेमिटेंस
कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर

By Jageshwar Prasad

कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त

By Kaushiki

अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण