अब बिना QR कोड और इंटरनेट के ऐसे होगा आपका डिजिटल पेमेंट, क्या है RBI का ये नया फीचर
Kaushiki | Sept 11, 2026, 13:00 IST
Offline UPI Payment
भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI के दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। UPI Tap and Pay से बिना मोबाइल डेटा के भी पेमेंट होगा। वहीं MyUPI नाम का AI सपोर्ट सिस्टम सुरक्षा और कंट्रोल देगा। अब ग्राहक सीधे दुकान की POS मशीन पर फोन टैप करके भुगतान कर सकेंगे।
Offline UPI Payment: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप किसी दुकान पर सामान खरीदें और पेमेंट करते वक्त आपका मोबाइल इंटरनेट ही काम न करे, तो क्या होगा? दुकानदार के सामने ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हो, फोन में डेटा पैक खत्म हो जाए या नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाए, तो स्थिति बेहद स्ट्रेस्फुल हो जाती है।
क्यूआर कोड स्कैन करने का बार-बार प्रयास भी फेल हो जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपको पेमेंट करने के लिए न तो क्यूआर कोड की जरूरत पड़े और न ही अपने फोन के इंटरनेट कनेक्शन की? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आपकी इसी बड़ी परेशानी का स्थायी समाधान ढूंढ लिया है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देश में फिनटेक और डिजिटल पेमेंट्स को एक नए स्तर पर ले जाते हुए दो नए फीचर्स पेश किए हैं। अब बिना नेट कनेक्टिविटी के भी आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन सेकेंडों में पूरा होगा। आइए इस नए UPI Tap and Pay और MyUPI AI सिस्टम का पूरा के बारे में जानें।
इस नए फीचर को बहुत ही आसान तकनीक पर बनाया गया है। इसमें आपको QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बस अपने फोन को अनलॉक करके POS मशीन के पास ले जाना होगा। मशीन पर फोन छूते ही आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा।
यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड करता है। इसे एनएफसी तकनीक यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन कहते हैं। इस फीचर से दुकानों पर सामान खरीदना बहुत तेज हो जाएगा। आपका समय बचेगा और पेमेंट भी बिना किसी रुकावट के हो जाएगा।
बहुत से लोग सोच रहे हैं कि ये सेवा बिना इंटरनेट के कैसे काम करेगी। इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट होना जरूरी नहीं है। लेकिन दुकान की POS (Point of Sale system) मशीन में इंटरनेट जरूर चालू रहेगा।
जब आप फोन को मशीन पर टैप करेंगे तो मशीन का नेटवर्क इस्तेमाल होगा। उसी डेटा की मदद से आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा। इस तरह आपका पेमेंट कभी भी नेटवर्क की वजह से नहीं रुकेगा। आपको फोन में डेटा पैक खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी। इससे आप इंटरनेट के बिना कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट और यूपीआई पेमेंट।
आरबीआई ने छोटे ट्रांजैक्शन को बहुत तेज बना दिया है। अगर आप पांच हजार रुपए तक का पेमेंट करते हैं तो PIN की जरूरत नहीं होगी। आपको बस फोन अनलॉक करके मशीन पर टैप करना होगा। अगर आपका पेमेंट पांच हजार रुपए से ज्यादा का है तो सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
ऐसी स्थिति में आपको POS मशीन पर अपना UPI PIN रजिस्टर करना पड़ेगा। यह सुविधा आपके बैंक अकाउंट से जुड़े RuPay क्रेडिट कार्ड पर भी काम करेगी। इससे आप कार्ड जेब से निकाले बिना ही शॉपिंग कर सकेंगे।
आरबीआई और एनपीसीआई ने ग्राहकों के लिए एक खास AI प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म का नाम MyUPI रखा गया है। यह आपकी मदद के लिए 24 घंटे काम करेगा। यह सिस्टम एनपीसीआई के खास स्मॉल लैंग्वेज मॉडल पर बना है। इसका मेन काम कस्टमर्स की शिकायतों को तुरंत हल करना है।
आपको अपने सभी ऑटोपे और पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी एक जगह मिलेगी। ये सिस्टम कई इंडियन लैंग्वेजेज में काम करेगा। किसी भी परेशानी के समय आप आसानी से अपनी भाषा में मदद ले सकते हैं।
डिजिटल दौर में फ्रॉड का खतरा हमेशा बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए MyUPI में सेफ्टी स्विच दिया गया है। अगर आपको लगे कि आपका अकाउंट सुरक्षित नहीं है तो आप इसे दबा सकते हैं। सेफ्टी स्विच चालू करते ही आपके अकाउंट से UPI डेबिट बंद हो जाएगा।
कोई भी धोखेबाज आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकेगा। इसके अलावा आप अपना मोबाइल नंबर भी UPI से हटा सकते हैं। इसे Delink UPI Number फीचर नाम दिया गया है। इससे अनजान लोगों से आने वाले पैसे रुक जाएंगे।
अक्सर लोग गलती से गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। नया MyUPI प्लेटफॉर्म इस गलती को पूरी तरह से रोक देगा। पैसा भेजने से पहले आपको सामने वाले की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
इससे गलत खाते में पैसा जाने का डर खत्म हो जाएगा। अगर कोई ट्रांजैक्शन अटक जाता है तो ऑटोमेटेड चार्जबैक की सुविधा भी मिलेगी। यानी आपका पैसा अपने आप आपके खाते में वापस आ जाएगा।
इस नए प्लेटफॉर्म में एक फीचर 'ट्रांजेक्शन रीप्ले' नाम से जोड़ा गया है। मान लीजिए आपने पिछले महीने किसी को पैसे भेजे थे। अब आपको वही पेमेंट दोबारा करना है तो पूरी डिटेल नहीं भरनी होगी।
आप पुराने पेमेंट पर जाकर उसे दोबारा रीप्ले कर सकते हैं। यह काम आप किसी भी UPI ऐप के जरिए आसानी से कर सकेंगे। इससे आपका समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
डिजिटल इंडिया के तहत देश में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कुल डिजिटल पेमेंट में अकेले UPI का योगदान 89% हो चुका है। बता दें कि ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी लॉन्च किया गया था।
इसका मतलब है कि आप फिंगरप्रिंट से भी पेमेंट कर सकते हैं। 31 अगस्त 2026 तक बायोमेट्रिक से 6.29 बिलियन से ज्यादा पेमेंट हो चुके हैं। नए फीचर्स आने से अब UPI इस्तेमाल करना और भी सुरक्षित हो गया है।
बच्चों के हाथ में फोन, फिर भी खाते से नहीं निकलेंगे मनमाने पैसे! जानें UPI Circle फीचर
अब एक ऐप से दूसरे ऐप में पोर्ट होगा आपका UPI AutoPay, बार-बार नहीं करना होगा सेट
अब 2000 रुपए से ऊपर के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम
जियो के इस नई सर्विस से विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, RBI ने दी मंजूरी
क्यूआर कोड स्कैन करने का बार-बार प्रयास भी फेल हो जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपको पेमेंट करने के लिए न तो क्यूआर कोड की जरूरत पड़े और न ही अपने फोन के इंटरनेट कनेक्शन की? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आपकी इसी बड़ी परेशानी का स्थायी समाधान ढूंढ लिया है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देश में फिनटेक और डिजिटल पेमेंट्स को एक नए स्तर पर ले जाते हुए दो नए फीचर्स पेश किए हैं। अब बिना नेट कनेक्टिविटी के भी आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन सेकेंडों में पूरा होगा। आइए इस नए UPI Tap and Pay और MyUPI AI सिस्टम का पूरा के बारे में जानें।
क्या है नया UPI Tap and Pay फीचर
यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड करता है। इसे एनएफसी तकनीक यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन कहते हैं। इस फीचर से दुकानों पर सामान खरीदना बहुत तेज हो जाएगा। आपका समय बचेगा और पेमेंट भी बिना किसी रुकावट के हो जाएगा।
बिना मोबाइल नेट के कैसे होगा पेमेंट
जब आप फोन को मशीन पर टैप करेंगे तो मशीन का नेटवर्क इस्तेमाल होगा। उसी डेटा की मदद से आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा। इस तरह आपका पेमेंट कभी भी नेटवर्क की वजह से नहीं रुकेगा। आपको फोन में डेटा पैक खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी। इससे आप इंटरनेट के बिना कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट और यूपीआई पेमेंट।
PIN डाले बिना कितना होगा पेमेंट
ऐसी स्थिति में आपको POS मशीन पर अपना UPI PIN रजिस्टर करना पड़ेगा। यह सुविधा आपके बैंक अकाउंट से जुड़े RuPay क्रेडिट कार्ड पर भी काम करेगी। इससे आप कार्ड जेब से निकाले बिना ही शॉपिंग कर सकेंगे।
क्या है AI पावरफुल MyUPI प्लेटफॉर्म
आपको अपने सभी ऑटोपे और पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी एक जगह मिलेगी। ये सिस्टम कई इंडियन लैंग्वेजेज में काम करेगा। किसी भी परेशानी के समय आप आसानी से अपनी भाषा में मदद ले सकते हैं।
सुरक्षा के लिए मिला नया सेफ्टी स्विच
कोई भी धोखेबाज आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकेगा। इसके अलावा आप अपना मोबाइल नंबर भी UPI से हटा सकते हैं। इसे Delink UPI Number फीचर नाम दिया गया है। इससे अनजान लोगों से आने वाले पैसे रुक जाएंगे।
पेमेंट से पहले मिलेगी पूरी जानकारी
इससे गलत खाते में पैसा जाने का डर खत्म हो जाएगा। अगर कोई ट्रांजैक्शन अटक जाता है तो ऑटोमेटेड चार्जबैक की सुविधा भी मिलेगी। यानी आपका पैसा अपने आप आपके खाते में वापस आ जाएगा।
दोबारा पेमेंट करना हुआ और आसान
आप पुराने पेमेंट पर जाकर उसे दोबारा रीप्ले कर सकते हैं। यह काम आप किसी भी UPI ऐप के जरिए आसानी से कर सकेंगे। इससे आपका समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
बायोमेट्रिक से भी हो रहे हैं पेमेंट
इसका मतलब है कि आप फिंगरप्रिंट से भी पेमेंट कर सकते हैं। 31 अगस्त 2026 तक बायोमेट्रिक से 6.29 बिलियन से ज्यादा पेमेंट हो चुके हैं। नए फीचर्स आने से अब UPI इस्तेमाल करना और भी सुरक्षित हो गया है।
FAQ
- UPI Tap and Pay फीचर कैसे काम करता है?
ये फीचर NFC तकनीक पर काम करता है। यूजर को अपना फोन अनलॉक करके दुकान की POS मशीन पर टैप करना होता है। इसमें यूजर के फोन में इंटरनेट न होने पर भी POS मशीन के इंटरनेट से पेमेंट पूरा हो जाता है। - Tap and Pay से बिना PIN के कितना भुगतान कर सकते हैं?
इस नए फीचर के जरिए आप पांच हजार रुपए तक का पेमेंट बिना UPI PIN डाले सिर्फ फोन टैप करके कर सकते हैं। पांच हजार रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन के लिए आपको POS मशीन पर अपना Secret PIN डालना जरूरी होगा। - MyUPI में दिया गया सेफ्टी स्विच क्या है?
MyUPI में सेफ्टी स्विच ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक बटन की तरह है। अगर आपको अपना UPI अकाउंट खतरे में लगे या फ्रॉड का शक हो, तो आप तुरंत अनुरोध करके सभी UPI डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकते हैं।
बच्चों के हाथ में फोन, फिर भी खाते से नहीं निकलेंगे मनमाने पैसे! जानें UPI Circle फीचर
अब एक ऐप से दूसरे ऐप में पोर्ट होगा आपका UPI AutoPay, बार-बार नहीं करना होगा सेट
अब 2000 रुपए से ऊपर के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम
जियो के इस नई सर्विस से विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, RBI ने दी मंजूरी
राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ की रॉयल्टी मांगेगा पंजाब, भगवंत मान के बयान से बढ़ा पानी विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जिलों में मंत्री-सांसद होंगे मुख्य अतिथि, 3 दिन रोशन रहेंगे सरकारी भवन
By Harrison Masih
20 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं पहुंचे आसाराम, जोधपुर में दर्ज हुआ मामला
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिला 8 किलो RDX, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, इन जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां
By Harrison Masih
आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची
By Jageshwar Prasad
जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शुरुआती नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी
By Neel Tiwari