जिंदा रहते रिटायर्ड जवान ने ओढ़ा कफन, खुद की उठवाई अर्थी, भोज का भी कराया आयोजन

Sandeep Kumar | Oct 14, 2025, 23:04 IST
Share
retired-soldier-wears
retired-soldier-wears

अभी तक आपने इंसान के मरने के बाद अर्थी उठती हुई देखी होगी। लेकिन, बिहार के गया जिले के कोंची गांव में वायुसेना के रिटायर्ड जवान ने खुद की शव यात्रा निकाली। उनका कहना था कि मरने की खबर पर कितने लोग आते हैं, उन्हें यह देखना था।

PATNA. बिहार के गयाजी में वायुसेना के रिटायर्ड जवान ने जिंदा रहते खुद की अर्थी निकलवाई। इस बारे में उन्होंने बताया कि अर्थी निकलवाने का उनका मकसद सिर्फ इतना था मरने की खबर पर कितने लोग आते हैं। दरअसल ये पूरा वाक्या बिहार के गया जिले का है। यहां पर एक शख्स ने रिटायर्ड जवान ने कफन ओढ़ा और फिर अपनी शव यात्रा निकाली। यह अनोखी घटना गुरारू प्रखंड के कोंची गांव में हुई।

मोहनलाल जानना चाहते थे कितना सम्मान मिलेगा

वायुसेना से रिटायर होकर मोहनलाल ने अपनी मौत की एक्टिंग की। उन्होंने परिवार से अंतिम यात्रा की तैयारी करने को कहा। वह यह देखना चाहते थे कि कितने लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। वे जानना चाहते थे कि लोग उन्हें कितना सम्मान देंगे।

हरियाणा पुलिस में तैनात ASI संदीप कुमार ने किया सुसाइड, वीडियो ने उलझाई सवालों की गुत्थी

अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग

मोहन लाल की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे के साथ "राम नाम सत्य है" के नारे गूंज रहे थे और साउंड सिस्टम पर "चल उड़ जा रे पंछी, अब देश हुआ बेगाना" की धुन बज रही थी। उनकी अर्थी को फूलों से सजा कर मुक्तिधाम तक ले जाया गया। श्मशान घाट में उनका प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया, जिसके बाद वहां सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

ऑपरेशन फ्रीज का वार : CAPPMOREFX कंपनी के नाम पर 2000 करोड़ का फ्रॉड करने वाले ठगों की संपत्तियां जब्त

क्या बोले सेना के रिटायर जवान

सेना के रिटायर जवान मोहनलाल ने कहा कि मैं अपनी अंतिम यात्रा देखना चाहता था। साथ ही यह जानना चाहता था कि लोग उन्हें कैसे याद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मरने के बाद अपनी अर्थी नहीं देख सकते हैं, लेकिन मैं यह दृश्य खुद देखना चाहता था। मोहनलाल के मुताबिक, वायुसेना से रिटायर होने के बाद उनकी इच्छा थी कि वह समाज की सेवा करें। उन्होंने गांव में मुक्तिधाम बनाने की योजना बनाई है।

बस बनी आग का गोला : 20 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलने से मौत, 57 यात्री थे सवार, हेल्पलाइन नंबर जारी

Top News : खबरें आपके काम की

समाज में चर्चा का विषय

मोहनलाल के दो बेटे हैं। एक डॉक्टर है, दूसरा शिक्षक है। उनकी एक बेटी धनबाद में रहती है। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। रिश्तेदार और गांववाले उन्हें सामाजिक व्यक्ति मानते हैं। रिश्तेदार अखिलेश ठाकुर और उपेंद्र यादव ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहनलाल की शव यात्रा में शामिल होना सम्मान की बात है। इस तरह की पहल पहले कभी नहीं देखी। मोहनलाल की यह पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

Tags:
  • बिहार
  • मुक्तिधाम
  • वायुसेना
  • मोहनलाल
  • गया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा