जालौन में शादी के दौरान हंगामा, बच्चा लेकर पहुंची दुल्हे की गर्लफ्रेंड, दुल्हन ने तोड़ी शादी

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
Girlfriend reached wedding venue with child
Girlfriend reached wedding venue with child

जालौन में एक शादी के दौरान उस समय तमाशा मच गया जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड बच्चे के साथ मंडप में पहुंच गई। दुल्हन पक्ष ने पुलिस बुलाकर दूल्हे पर कार्रवाई की मांग की।

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच नगर में एक शादी समारोह के दौरान एक अजीब घटनाक्रम हुआ। दुल्हन की विदाई की रस्म चल रही थी कि अचानक दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने पांच साल के बच्चे के साथ समारोह में एंट्री की और बवाल मचा दिया। लड़की ने आरोप लगाया कि दूल्हा ने उसे धोखा दिया है और उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी।

पांच साल पुराना है रिश्ता

नेहा प्रजापति नाम की युवती ने दावा किया कि पांच साल पहले उसने प्रभाकर से काली मंदिर में शादी की थी और तब से दोनों साथ रह रहे थे। उसने यह भी कहा कि प्रभाकर ने हाल ही में उसे मेहंदीपुर बालाजी जाने के बहाने घर भेजा और अब शादी के नाम पर दूसरी लड़की से विवाह कर रहा है। इसके बाद, नेहा ने अपनी बात साबित करने के लिए बच्चा भी पेश किया और दावा किया कि बच्चा प्रभाकर का ही है।

दूल्हे ने किया इंकार

प्रभाकर ने इन आरोपों से इंकार किया और नेहा को पहचानने से भी मना कर दिया। उसने कहा कि वह पागल है और उसका कोई संबंध नहीं है। प्रभाकर की बहन और अन्य परिवार के सदस्यों ने भी नेहा को धक्का देकर वहां से जाने के लिए कहा। हालांकि, दुल्हन के परिवार ने नेहा का समर्थन किया और बाद में शादी तोड़ने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें:

दूल्हे के सामने दुल्हन को ले उड़े कार सवार बदमाश, दूल्हा बोला- मेकअप कराकर लौटी थी

धोखाधड़ी का आरोप

दुल्हन पक्ष ने मामला बढ़ते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू की। दुल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया, और अंत में दूल्हा पक्ष ने शादी में किए गए खर्च की भरपाई की और बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।
नेहा अब भी थाने में बैठी है और उसने प्रभाकर के साथ रहने की इच्छा जताई। उसने यह कहा कि उनका रिश्ता एकतरफा नहीं है और दोनों के बीच प्यार है। इस पूरे घटनाक्रम से शादी के माहौल में बवाल मच गया और जालौन में इसे लेकर चर्चाएं जारी हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • धोखा
  • दुल्हन
  • गर्लफ्रेंड
  • दूल्हा
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?