सैफ अली खान के फैंस के लिए खुशखबरी, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

thesootr Desk | Jan 21, 2025, 11:25 IST
Share
saif health update.
saif health update.

सैफ अली खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैफ अली खान को 5 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके घर में चोर घुस आया था, जहां हाथापाई के दौरान सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

अभिनेता सैफ अली खान को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 16 जनवरी को सुबह करीब 2 बजे सैफ खुद मुंबई के लीलावती अस्पताल गए और वहां भर्ती हो गए। मंगलवार को सैफ का इलाज कर रहे 4 डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उन्होंने परिवार को सैफ को अस्पताल से घर ले जाने की इजाजत दे दी है। वे मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। उन्होंने पिछले दरवाजे से अपने घर में प्रवेश किया।

डिस्चार्ज की जानकारी

खबर के मुताबिक, सैफ की हालत अब काफी बेहतर है। डॉक्टरों का कहना है कि, आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, वो अभी चलने-फिरने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

पुलिस कार्रवाई

बता दें कि, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे 24 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के उद्देश्य से घर में घुसा था और सैफ की नौकरानी से भिड़ जाने के बाद, उसने अभिनेता पर हमला किया।

क्या था पूरा मामला

16 जनवरी को, सैफ पर उनके घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला किया था। हमले के बाद, वो को गंभीर रूप से चोटें आईं और उन्हें तत्काल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान, उनकी रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया था, जिसके बाद से उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हुआ।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक, शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया था।

FAQ

  1. सैफ अली खान अस्पताल में कब भर्ती हुए थे?
    16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हुए थे।
  2. सैफ अली खान पर हमला किसने किया था?
    सैफ अली खान पर एक चोर ने चाकू से हमला किया था।
  3. सैफ अली खान की तबीयत अब कैसी है?
    सैफ की तबीयत में अब सुधार है और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है।
  4. सैफ अली खान को कब डिस्चार्ज किया जाएगा?
    सैफ अली खान को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
  5. पुलिस ने हमलावर को कब पकड़ा?
    पुलिस ने हमलावर को 20 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • Saif Ali Khan News
  • सैफ अली खान न्यूज
  • Kareena Kapoor Khan
  • मनोरंजन न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • saif ali khan attacked
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि