नीतीश की विदाई, सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2026, 16:02 IST
Share
Samrat Chaudhary (2)
Photograph: (THESOOTR)

PATNA. बिहार में सत्ता परिवर्तन, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री होंगे, NDA में सहमति बनी। कल 11 बजे लेंगे शपथ।

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद अब भाजपा नेता सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है। NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है और वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्राट कल यानी 15 अप्रैल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। इस शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

राजनीतिक विरासत से उठा एक मजबूत कदम

16 नवंबर 1968 को बिहार के मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे सम्राट चौधरी एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं।

राजनीति सम्राट को घर से ही मिली, लेकिन अपनी पहचान उन्होंने खुद के दम पर बनाई। 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले सम्राट ने 1999 में राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री के रूप में काम किया।

हालांकि, उम्र संबंधी विवाद के चलते उन्हें पद से हटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।

RJD से BJP तक- एक लंबी और उतार-चढ़ाव भरी यात्रा

2014 में सम्राट चौधरी को जीतन राम मांझी सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2018 में उन्होंने राजद से नाता तोड़ा और भाजपा में शामिल होकर प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

2022 में पार्टी ने उन्हें बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। डिप्टी सीएम से मुख्यमंत्री बनने का सफर तय करने वाले वे बिहार के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले केवल कर्पूरी ठाकुर ने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन को धार देने की क्षमता ने उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विश्वासपात्र चेहरा बना दिया।

samrat chaudhary
samrat chaudhary

ये खबरें भी पढ़ें...

बिहार के नए सीएम का 14 को होगा ऐलान, सम्राट चौधरी के नाम पर लग सकती है मुहर!

बिहार में नई सरकार की तैयारी: नीतीश कुमार ने दिया संकेत, अब दिल्ली में निभाएंगे नई भूमिका

पीएम मोदी का महिलाओं के नाम पत्र: नारी वंदन अधिनियम पर कहा- बेटियों को हक के लिए इंतजार नहीं करा सकते

कंटेनर की कमी और युद्ध से मप्र के सोयामील निर्यात पर संकट, एक्सपोर्ट 93K से 40K टन पर

Tags:
  • नीतीश कुमार
  • BJP
  • rjd
  • मुख्यमंत्री
  • बिहार
  • सम्राट चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच