संदेशखाली मामले में यूटर्न, महिला बोली- मेरे साथ नहीं हुआ बलात्कार, वापस ली TMC नेता के खिलाफ शिकायत

Pratibha ranaa | May 10, 2024, 10:27 IST
Share
Sandeshkhali case
Sandeshkhali case

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की तीन महिलाओं में से एक ने टीएमसी नेता के खिलाफ रेप का केस वापस ले लिया है। इस मामले ने बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया था। इस मामले में यह यूटर्न चौंकाने वाला है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के पहले उठा मुद्दे, अब भी चर्चा में है। पश्चिम बंगाल में कथित संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की तीन महिलाओं में से एक ने टीएमसी नेता के खिलाफ रेप ( Sandeshkhali case ) का केस वापस ले लिया है। बता दें, शेख शाहजहां और उसके गुर्गों पर गंभीर आरोप लगे थे। अब यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक महिला का वीडियो सामने आया है। दावे किए जा रहे है कि बीजेपी के स्थानीय नेता ने कई महिलाओं से सादे कागज पर दस्तखत करवाए और बाद में सत्तारूढ़ तृणमूल नेताओं के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाने में इन कागजों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद तृणमूल ने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

महिला ने करवाई नई शिकायत दर्ज

बलात्कार की शिकायत करने वाली महिला ने रेप की शिकायत वापस ले ली है। महिला ने कहा कि मेरा यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था। मुझ से भाजपा के लोगों ने सादे कागज पर साइन कराए थे और पुलिस को शिकायत कर दी थी। शिकायत वापस लेने वाली महिला ने संदेशखाली पुलिस थाने में एक नया केस दर्ज कराया है। महिला ने शिकायत में कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं और सामाजिक बहिष्कार की स्थिति है क्योंकि मैं अपनी शिकायत वापस ले रही है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में है भगवान परशुराम की जन्मस्थली, पहाड़ी से निकलती हैं साढ़े सात नदियां, जानें क्या है रहस्य

BJP वालों ने साइन करवाया...

महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा की एक स्थानीय नेता और अन्य कुछ सदस्य उसके घर आए थे। इन लोगों ने उससे एक जगह साइन कराए थे और उसके बाद ही फर्जी शिकायत थाने में दी गई। महिला ने अखबार से बातचीत में कहा- उन लोगों ने मेरे साइन लिए और कहा कि आपको पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद वह मुझे पुलिस थाने ले गए और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

मेरे साथ नहीं हुआ बलात्कार

महिला ने कहा कि हमारे साथ बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है। हम उन चीजों में शामिल नहीं हैं। हम गरीब लोग हैं और जीवन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मम्पी ने हमसे एक सफेद कागज पर हस्ताक्षर करवाकर हमें फंसाया। हम चाहते हैं कि उसे सजा मिले और हम इस मुद्दे से छुटकारा पाना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP : चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, खंडवा की पूर्व महापौर ने पति संग थामा बीजेपी का दामन

Tags:
  • संदेशखाली केस
  • Sandeshkhali Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा