सऊदी अरब शुरू करेगा 4,150 करोड़ रुपए का क्रिकेट लीग, IPL को मिलेगी चुनौती!

Sandeep Kumar | Mar 16, 2025, 17:11 IST
Share
saudi-arabia-global-t20-league
saudi-arabia-global-t20-league

सऊदी अरब ने क्रिकेट में एक नई वैश्विक टी20 लीग शुरू करने की योजना बनाई है। जिसमें 4,150 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह लीग टेनिस ग्रैंड स्लैम की तर्ज पर आयोजित की जाएगी...

सऊदी अरब ने क्रिकेट की दुनिया में एक नई और विशाल पहल शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए सऊदी अरब एक नई लीग बनाने की तैयारी कर रहा है। इस नई लीग में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,150 करोड़ रुपए) का निवेश किया जाएगा। इस लीग को टेनिस ग्रैंड स्लैम की तर्ज पर हर साल चार अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाएगा। यह लीग न केवल क्रिकेट की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही है। बल्कि इसका उद्देश्य छोटे क्रिकेट बोर्डों की आर्थिक स्थिति को भी सुधारना है।

साल में चार बार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले

इस लीग की अवधारणा में महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टेनिस ग्रैंड स्लैम की तर्ज पर साल में चार बार अलग-अलग देशों में आयोजित की जाएगी। इसमें फ्रेंचाइजी आधारित टीमें शामिल होंगी, जिनका मुकाबला विभिन्न देशों में होगा। प्रारंभ में ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब से एक-एक टीम लीग का हिस्सा होंगी। पुरुषों और महिलाओं की टीमें इस लीग का हिस्सा बनेंगी, जो क्रिकेट के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए.... WPL 2025: मुंबई इंडियंस फिर बनी चैंपियन, दिल्ली को लगातार तीसरी साल मिली हार

BCCI और ICC की मंजूरी की जरुरी

सऊदी अरब की इस नई लीग को कार्यान्वित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से इस लीग को मंजूरी प्राप्त करना है। बीसीसीआई, जो आईपीएल को एक प्रमुख लीग बनाए रखने के लिए अपने खिलाड़ियों को अन्य विदेशी लीगों में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है, इस मामले में एक बड़ी बाधा हो सकता है। इसके अलावा, आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की मंजूरी भी लीग की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी।

ये खबर भी पढ़िए... विराट कोहली : संन्यास के बाद आखिर क्या है फ्यूचर प्लान? खुद किया खुलासा

क्रिकेट की दुनिया में बदलाव

यदि यह लीग सफल होती है तो यह क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। यह न केवल टेस्ट क्रिकेट को बचाने में मदद करेगा, बल्कि छोटे क्रिकेट बोर्डों को भी आर्थिक रूप से मदद देगा। महिला क्रिकेट को भी एक नया मंच मिलेगा, जो उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा। हालांकि, इस लीग पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह एक नई दिशा और संभावनाओं को खोल सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... IPL 2025 में विराट कोहली इस टीम के लिए 21 करोड़ में होंगे रिटेन

सऊदी अरब का निवेश

सऊदी अरब की योजना एक नई वैश्विक टी20 लीग स्थापित करने की है। जिसमें 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (4,150 करोड़ रुपए) का निवेश किया जाएगा। यह निवेश क्रिकेट के खेल में एक नए युग की शुरुआत हो सकता है। सऊदी अरब का यह कदम आईपीएल जैसी बड़ी लीग को सीधी चुनौती देने के उद्देश्य से उठाया गया है। यदि यह लीग सफल होती है, तो यह क्रिकेट की संरचना को बदलने का सामर्थ्य रखती है। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईपीएल की वर्तमान मूल्यांकन लगभग 1.2 बिलियन डॉलर है, और यह नई लीग इसके लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बन सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... टेस्ट में सबसे धीमे 9000 रन बनाने वाले भारतीय बने विराट कोहली

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Saudi Arabia
  • सऊदी अरब
  • क्रिकेट लीग
  • सऊदी अरब का ऐलान
  • खेल न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती