सीमा हैदर की भावुक अपील: अब मैं भारत की बहू हूं, मुझे भारत में रहने दीजिए

Jitendra Shrivastava | Apr 26, 2025, 23:28 IST
Share
the sootr
seema-haider Photograph: (the sootr)

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से भारत में रहने की भावुक अपील की, खुद को भारतीय बहू बताया। वीडियो में सीमा ने कहा कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ( Seema Haider ) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सीमा ने कहा कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं। मोदी जी और योगी जी से निवेदन है कि मुझे भारत में रहने दिया जाए। सीमा ने अपने हिंदू धर्म अपनाने और भारतीय नागरिक से विवाह करने की जानकारी भी दी।

सीमा हैदर का भारत आने का सफर

सीमा वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। अपने चार बच्चों के साथ सीमा ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ रहना शुरू कर दिया था। दोनों की मुलाकात 2019 में एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

Weather Report : अगले 3 दिन मौसम बदलेगा रंग: जानें कहां बारिश कहां लू से खबरदार

गिरफ्तारी और बाद की घटनाएं

भारतीय एजेंसियों ने सीमा को जुलाई 2023 में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उनके शादी और धर्म परिवर्तन के दावों के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सीमा हैदर ने दावा किया कि अब उसने भारतीय नागरिक से विवाह कर हिंदू धर्म अपना लिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में लगी आग, बाघ-शावकों को बचाने में जुटा वन विभाग

वकील का दावा: अब पाकिस्तानी नहीं रहीं सीमा

सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं। भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी और बेटी के जन्म के बाद उनकी नागरिकता भारत से जुड़ गई है। बेटी का नाम भारती मीणा रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

पहलगाम हमले पर मोहन भागवत ने कहा : अत्याचारियों को दंड देना भी अहिंसा है

सरकार का फैसला: पाकिस्तानी वीजा रद्द

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

पहलगाम आतंकी हमला: इंदौर के 18 समेत MP के 229 पाकिस्तानियों को कल तक छोड़ना होगा भारत

वीजा रद्दीकरण का आदेश...

  • सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द।
  • मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध।
  • भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा समाप्ति से पहले देश छोड़ने का आदेश।

सीमा का भविष्य अनिश्चित...

सीमा हैदर और सचिन मीणा अभी ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं, लेकिन वीजा नीतियों में आए बदलाव से उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है। सीमा ने अपनी पहचान भारतीय बहू के रूप में स्थापित करते हुए सरकार से भावुक अपील की है। अब देखना होगा कि सरकार उनकी इस अपील पर क्या रुख अपनाती है।

Tags:
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • seema haider
  • सीमा हैदर
  • अपील
  • वीजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि